Coronavirus In India : भारत में पिछले 24 घंटे में 2.35 लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा एक दिन में 871 लोगों की माैत हुई है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले पिछले 24 घंटे में भी 2 लाख से ज्यादा दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 2,35,532 नए लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस तरह से भारत में कुल मामलों की संख्या 4.08 करोड़ से अधिक यानी कि 4,08,58,241 हो गई है। वहीं सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे की अवधि के दौरान 871 लोगों की मौत हो जाने से देश में मरने वालों की संख्या 4,93,198 हो गई है।

कोविड-19 रिकवरी रेट 93.89 प्रतिशत
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले 1,01,278 घटकर 20,04,333 हो गए हैं। देश में वर्तमान में कोविड-19 रिकवरी रेट 93.89 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 13.39 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 16.89 प्रतिशत थी। मंत्रालय ने कहा कि बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,83,60,710 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अब तक कोविड वैक्सीन डोज की संख्या 165.04 करोड़ को पार कर गई है।

Posted By: Shweta Mishra