देश में कोरोना वायरस की वजह से करीब 742417 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस खतरनाक वायरस ने 20642 लोगों की जिंदगी छीन ली। यहां देखें आंकड़ें...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 22,752 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 482 लोगों की माैतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस तरह से बुधवार सुबह 8 बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में 7,42,417 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस वायरस की वजह से 20,642 लोगों की जान जा चुकी है। देश में वर्तमान में 2,64,944 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का उपचार किया जा रहा है, जबकि 4,56,830 रोगी इस बीमारी से ठीक हो चुके है। वहीं एक मरीज पलायन कर चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में 2,17,121 अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 9,250 लोगों की माैत हो चुकी है। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु है। यहां कोरोना वायरस के कुल 1,18,594 मामले दर्ज हुए हैं और 1,636 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में अब तक 1,02,831 लो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,165 लोगों की इस वायरस की वजह से जान जा चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बुधवार को जानकारी दी कि कोविड-19 के लिए कुल 1,04,73,771 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 2,62,679 नमूनों का मंगलवार को परीक्षण किया गया।

Posted By: Shweta Mishra