भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 84332 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा माैतों के भी 4002 केस रिकाॅर्ड हुए हैं। यहां देखें राज्यवार आंकड़े...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेशक कम हुए हैं लेकिन माैतों के आंकड़ें पर कोई खास फर्क नहीं नजर आ रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के अनुसार शनिवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 84,332 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार पांचवां दिन है जब देश में दैनिक मामले एक लाख से नीचे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा देश में एक दिन में 4,002 नई मौतों के केस दर्ज किए गए हैं। भारत में कोविड-19 के 84,332 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,93,59,155 हुई। वहीं 4,002 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,67,081 हो गई है।

India reports 84,332 new #COVID19 cases (lowest after 70 days), 1,21,311 patient discharges, & 4,002 deaths in last 24 hours, as per Health Ministry
Total cases: 2,93,59,155
Total discharges: 2,79,11,384
Death toll: 3,67,081
Active cases: 10,80,690
Vaccination: 24,96,00,304 pic.twitter.com/Bllu88CdlJ

— ANI (@ANI) June 12, 2021

ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा
हालांकि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में 1,21,311 नए डिस्चार्ज के बाद अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,79,11,384 हुई। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,80,690 है। इसमें में कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,33,763 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,96,00,304 हुआ।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 124 6984 125
आंध्र प्रदेश 96100 1688198 11824
अरुणाचल प्रदेश 3274 27438 138
असम 46824 403170 3873
बिहार 5596 701234 9466
चंडीगढ़ 564 59648 786
छत्तीसगढ़ 15932 956459 13300
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 109 10343 4
दिल्ली 3922 1401977 24772
गोवा 5201 153476 2899
गुजरात 11657 797734 9985
हरियाणा 5749 750443 8904
हिमाचल प्रदेश 5879 188697 3367
जम्मू और कश्मीर 17585 284027 4160
झारखंड 4220 333763 5082
कर्नाटक 203790 2511105 32644
केरल 134422 2557597 10804
लद्दाख 796 18513 197
लक्षद्वीप 665 8414 43
मध्य प्रदेश 5447 773615 8510
महाराष्ट्र 164629 5616857 106367
मणिपुर 8922 48902 944
मेघालय 4993 35393 714
मिजोरम 3501 11358 62
नागालैंड 3777 19244 445
ओडिशा 57763 781488 3210
पुद्दुचेरी 6156 103860 1668
पंजाब 15306 555245 15435
राजस्थान 9023 931186 8799
सिक्किम 3908 13901 281
तमिलनाडु 174802 2120889 28906
तेलंगाना 22759 574103 3456
त्रिपुरा 5699 52218 604
उत्तराखंड 5277 323967 6909
उत्तर प्रदेश 11127 1668874 21667
पश्चिम बंगाल 15192 1421064 16731
Posted By: Shweta Mishra