वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले अब भारत में बीते एक सप्ताह से हर दिन 50 हजार पार दर्ज हो रहे हैं। एक दिन में 6282 नए केसेज से देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1964537 पर पहुंच गया है। यहां देखें राज्यवार आंकड़ें...


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार इन दिनों काफी तेज है। पिछले 24 घंटों में 56,282 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं एक दिन में होने वाली माैतें के मामले में भी उछाल आया है। बीते 24 घंटे में 904 माैतें हुई हैं। इस तरह से भारत में कोविड-19 सक्रमितों की आकंड़ा गुरुवार को 19,64,537 पर पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 904 नई मौतों के साथ देश में अब तक 40,699 कोरोना वायरस पीड़ितों की माैत हो चुकी है। देश में वर्तमान में कोविड-19 के 5,95,501 सक्रिय मामले हैं। वहीं कुल मामलों में 13,28,337 मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के रोगियों का रिकवरी रेट 67.62 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की लिस्ट में टाॅप पर महाराष्ट्र
वहीं कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें टाॅप पर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में 1,46,268 सक्रिय मामले हैं और करीब 3,05,521 मरीज अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के कारण 16,476 मौतें भी हुई हैं। वहीं तमिलनाडु में 54,184 सक्रिय मामले हैं जबकि राज्य में उपचार के बाद 2,14,815 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस के कारण 4,461 मौतें हुई हैं। वहीं आंध्र प्रदेश अब तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यवहीं 80,426 सक्रिय मामलों के साथ आंध्र प्रदेश सूची में तीसरा है। यहां 1,04,354 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,681 लोगों की मौत हो चुकी है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय राजधानी के सक्रिय मामलों ने एक बार फिर 175 नए मामलों के साथ 10 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। राष्टीय राजधानी दिल्ली में अब 10,072 सक्रिय मामले और 1,26,116 रोगी ठीक हो गए हैं। कोरोना वायरस बीमारी के कारण यहां पर अब तक 4,044 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Posted By: Shweta Mishra