देश में अब तक 719665 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 20160 हो गई है। यहां देखें राज्यवार आकंड़े...


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस मरीजों का आकंड़ा 7 लाख पार हो गया है। देश ने लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 20,000 से अधिक मामलों को दर्ज किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से करीब 22,252 लोग संक्रमित हुए। देश ने लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 20,000 से अधिक मामलों को दर्ज किया है।इसके अलावा 467 से अधिक लोगों ने दम तोड़ दिया। मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह 8 बजे तक अपडेट हुए डाटा के अनुसार देश में अब तक 7,19,665 लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 20,160 हो गई है। पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं। करीब 4,39,947 मरीज ठीक भी हो चुके
हालांकि देश में लगातर बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच करीब 4,39,947 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं वायरस के 2,59,557 सक्रिय मामले हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक लगभग 61.13 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में हुई 467 मौतों में से, 204 महाराष्ट्र से, 61 तमिलनाडु से, 48 दिल्ली से, 29 कर्नाटक से, 24 उत्तर प्रदेश, 22 पश्चिम बंगाल से, 17 गुजरात से हैं। तेलंगाना और हरियाणा ने 11-11 मौतों की सूचना दी है। मध्य प्रदेश ने नौ, आंध्र प्रदेश ने सात, जम्मू और कश्मीर ने छह, राजस्थान ने और पंजाब प्रत्येक ने पांच-पांच, बिहार, केरल और ओडिशा ने दो-दो, और अरुणाचल प्रदेश और झारखंड ने एक-एक केस की सूचना दी।

Posted By: Shweta Mishra