देश में पिछले 24 घंटे में 12899 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मृतकों की संख्या 10790183 हो गई है। देश में अब तक 10480455 लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि इस समय 155025 एक्टिव केस हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 12,899 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कुल 1,07,90,183 लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस खतरनाक महामारी ने भारत में पिछले 24 घंटों में 107 लोगाें की माैत की सूचना दी है, जिससे देश में कोरोना वायरस से मृतकों का आंकड़ा 1,54,703 हो गया है। महामारी के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,55,025हालांकि इस कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। एक दिन में 17,824 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। देश में कोरोना वायरस से उबरने वालों की संख्या 1,04,80,455 हो गई है। इस देश में वैश्विक महामारी के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,55,025 है। 3 फरवरी तक कुल 19,92,16,019 लोगों का सैंपल टेस्ट
देश में कुल 44,49,552 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी गई है। भारत में कोविड -19 के लिए 3 फरवरी तक कुल 19,92,16,019 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया है। इस संबंध में आईसीएमआर के मुताबिक सैंपल टेस्टिंग में 7,42,841 नमूनों का कल परीक्षण हुआ था।

Posted By: Shweta Mishra