देश में बीते 24 घंटों में 38902 नए मामले दर्ज होने से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1077618 पहुंच गई है। वहीं यहां मृतकों का आंकड़ा भी 26816 हो गया है। यहां देखें आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती ही जा रह है। देश में आज रविवार को एक दिन में करीब 38,902 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह अब तक का सबसे हाईएस्ट रिकाॅर्ड है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के इन मामलों के साथ देश में पीड़ितों की संख्या 10,77,618 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 543 लोगाें की माैत हुई है। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 26,816 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कुल मामलों में 3,73,379 सक्रिय मामले शामिल हैं। इनका देश के अलग-अलग हिस्सों में उपचार हो रहा है। करीब 6,77,423 रोगी इस बीमारी से ठीक हो चुके
हालांकि देश में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। करीब 6,77,423 रोगी इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। शनिवार तक दर्ज किए गए 3,00,937 मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोविड-19 के लिए 18 जुलाई तक 1,34,33,742 नमूनों का परीक्षण किया गया है, इनमें से 3,61,024 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था। संक्रमित टाॅप 5 देशों में अमेरिका, ब्राजील, भारत, रूस और पेरू शामिल हैं। वर्ल्ड में अब तक 1.40 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Confirmed cases*
1 Andaman and Nicobar Islands 53 145 0 198
2 Andhra Pradesh 22260 21763 586 44609
3 Arunachal Pradesh 373 274 3 650
4 Assam 7700 15165 53 22918
5 Bihar 9392 15536 208 25136
6 Chandigarh 203 485 12 700
7 Chhattisgarh 1551 3658 24 5233
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 186 414 2 602
9 Delhi 16711 101274 3597 121582
10 Goa 1425 2038 21 3484
11 Gujarat 11233 34035 2122 47390
12 Haryana 5885 19318 344 25547
13 Himachal Pradesh 410 1036 11 1457
14 Jammu and Kashmir 5797 7165 236 13198
15 Jharkhand 2685 2611 46 5342
16 Karnataka 36637 21775 1240 59652
17 Kerala 6420 5199 40 11659
18 Ladakh 173 985 1 1159
19 Madhya Pradesh 6193 14864 706 21763
20 Maharashtra 123678 165663 11596 300937
21 Manipur 709 1182 0 1891
22 Meghalaya 350 66 2 418
23 Mizoram 117 167 0 284
24 Nagaland 546 432 0 978
25 Odisha 4678 11937 86 16701
26 Puducherry 800 1066 28 1894
27 Punjab 3092 6454 246 9792
28 Rajasthan 6803 21144 553 28500
29 Sikkim 185 90 0 275
30 Tamil Nadu 49455 113856 2403 165714
31 Telangana 12764 30607 409 43780
32 Tripura 914 1735 5 2654
33 Uttarakhand 1143 3081 52 4276
34 Uttar Pradesh 17264 28664 1108 47036
35 West Bengal 15594 23539 1076 40209
Total# 373379 677423 26816 1077618
Posted By: Shweta Mishra