कोरोना वायरस के एक दिन में करीब 50 हजार मामले सामने आए हैं। अब तक की सबसे बड़ी उछाल के साथ देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1287945 पहुंच गई है। वहीं एक दिन में 740 लोगों की माैत होने से मृतकों का आंकड़ा भी 30601 हो गया है। वहीं कोरोना वायरस मामलाें की बढ़ती संख्या के बीच देश के कुछ अस्पतालों में मरीजों को जरूरी दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।


नई दिल्ली (एएनआई / रायटर्स)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने अब भारत में भी रफ्तार पकड़ ली है। भारत ने शुक्रवार को 49,310 कोरोना वायरस मामलों की सूचना दी है। सुबह 8 बजे तक आए डाटा के अनुसार एक दिन में दर्ज होने वाले नए मामलों में यह अब तक की सबसे बड़ी स्पाइक है। वहीं बीते 24 घंटों में करीब 740 लोगों की इस बीमारी की वजह से माैत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते एक दिन में 49,310 नए मामलों से देश में पीड़ितों की संख्या 12,87,945 पहुंच गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली माैतों का आंकड़ा 30,601 हो गया है। अब तक 8,17,209 मरीज ठीक हो चुके
देश में कुल संक्रमित लोगों में अब तक 8,17,209 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 4,40,135 सक्रिय मामले हैं। इनका उपचार हो रहा है। वहीं कोरोना वायरस मामलाें की बढ़ती संख्या के बीच देश के कुछ अस्पतालों में भर्ती होने वालों को जरूरी दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के एक सीनियर ड्रग रेगुलेटरी ऑफिसर ने कहा दवाओं की डिमांड बहुत बड़ी है क्योंकि राज्य में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दवा की आपूर्ति सीमित है, लेकिन कंपनियों ने हमें आश्वासन दिया है कि वे एक सप्ताह में और उपलब्ध कराएंगी। कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा बेहाल है।40% से अधिक मौतें महाराष्ट्र राज्य से हुई भारत में बीमारी से 30,601 मौतें हुई हैं, जिनमें से 40% से अधिक मौतें महाराष्ट्र राज्य से हुई हैं। महाराष्ट्र में 3,47,502 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से अब तक कुल 1,92,964 मामले सामने आए हैं, जबकि दिल्ली में 1,27,364 कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, गुरुवार को 3,52,801 नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक कुल 1,54,28,170 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Confirmed cases*
1 Andaman and Nicobar Islands 70 170 0 240
2 Andhra Pradesh 34272 37555 884 72711
3 Arunachal Pradesh 654 334 3 991
4 Assam 8022 20699 70 28791
5 Bihar 10994 20769 217 31980
6 Chandigarh 256 531 13 800
7 Chhattisgarh 1847 4377 30 6254
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 279 489 2 770
9 Delhi 14554 109065 3745 127364
10 Goa 1666 2655 29 4350
11 Gujarat 12247 37978 2252 52477
12 Haryana 6348 22249 378 28975
13 Himachal Pradesh 687 1136 11 1834
14 Jammu and Kashmir 7438 8709 282 16429
15 Jharkhand 3734 3174 67 6975
16 Karnataka 49937 29310 1616 80863
17 Kerala 9466 6594 50 16110
18 Ladakh 183 1025 2 1210
19 Madhya Pradesh 7335 17359 780 25474
20 Maharashtra 140395 194253 12854 347502
21 Manipur 649 1466 0 2115
22 Meghalaya 452 78 4 534
23 Mizoram 149 183 0 332
24 Nagaland 644 530 0 1174
25 Odisha 6592 14393 114 21099
26 Puducherry 986 1400 34 2420
27 Punjab 3721 7741 277 11739
28 Rajasthan 8811 23815 594 33220
29 Sikkim 338 122 0 460
30 Tamil Nadu 52939 136793 3232 192964
31 Telangana 11052 39327 447 50826
32 Tripura 1574 2072 10 3656
33 Uttarakhand 1986 3399 60 5445
34 Uttar Pradesh 21012 35803 1289 58104
35 West Bengal 18846 31656 1255 51757
Total# 440135 817209 30601 1287945
Posted By: Shweta Mishra