देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37148 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं इस बीच 587 मौतें हुई हैं। इस तरह से देश में अब तक 1155191 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।यहां देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 37,148 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं। इससे अब देश में संक्रमितों की संख्या 11,55,191 पहुंच गई है। वहीं एक दिन में 587 मौतों के साथ देश में मृतकाें की संख्या 28,084 हो गई है। कोरोना वायरस के कुल मामलों में 4,02,529 सक्रिय मामले है। वहीं 7,24,578 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली देश का तीसरा सबसे प्रभावित राज्य
महाराष्ट्र 3,18,695 मामलों और 12,030 मौतों के साथ सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु है। यहां 1,75,678 मामले सामने आए हैं जबकि तीसरा राज्य दिल्ली है। यहां 1,23,747 मामले सामने आए हैं। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जुलाई तक 1,43,81,303 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 3,33,395 का कल परीक्षण किया गया था।

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Confirmed cases*
1 Andaman and Nicobar Islands 55 152 0 207
2 Andhra Pradesh 28800 24228 696 53724
3 Arunachal Pradesh 502 285 3 790
4 Assam 8229 17095 58 25382
5 Bihar 9996 17433 217 27646
6 Chandigarh 207 518 12 737
7 Chhattisgarh 1592 3944 25 5561
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 234 448 2 684
9 Delhi 15166 104918 3663 123747
10 Goa 1469 2361 23 3853
11 Gujarat 11513 35678 2162 49353
12 Haryana 6277 20226 355 26858
13 Himachal Pradesh 553 1067 11 1631
14 Jammu and Kashmir 6122 8274 254 14650
15 Jharkhand 2893 2810 53 5756
16 Karnataka 42222 23795 1403 67420
17 Kerala 7615 5616 43 13274
18 Ladakh 186 1007 2 1195
19 Madhya Pradesh 6888 15684 738 23310
20 Maharashtra 131636 175029 12030 318695
21 Manipur 618 1307 0 1925
22 Meghalaya 396 66 4 466
23 Mizoram 129 168 0 297
24 Nagaland 537 484 0 1021
25 Odisha 5103 12910 97 18110
26 Puducherry 798 1265 29 2092
27 Punjab 3130 7118 262 10510
28 Rajasthan 7627 22195 568 30390
29 Sikkim 213 92 0 305
30 Tamil Nadu 51351 121776 2551 175678
31 Telangana 11529 34323 422 46274
32 Tripura 1227 1845 7 3079
33 Uttarakhand 1375 3212 55 4642
34 Uttar Pradesh 19137 30831 1192 51160
35 West Bengal 17204 26418 1147 44769
Total# 402529 724578 28084 1155191
Posted By: Shweta Mishra