देश में कोरोना वायरस के हर दिन सामने आने वाले नए मामलों की रफ्तार घट रही है। एक दिन में 5149 नए संक्रमण के मामले दर्ज होने के साथ ही 480 नई मौतें दर्ज हुई हैं। यहां देखें राज्यवार आंकड़ें...


नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 45,149 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस तरह से भारत के कुल मामले सोमवार को 79,09,960 हो गए। बीते 3 महीनों में नए मामलों का ग्राफ इतना कम दिखा है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 480 नई मौतों के साथ कोविड-19 के साथ मरने वालों की संख्या 1,19,014 हो गई है।देश में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 6,53,717 रही। पिछले 24 घंटों में 59,105 नए डिस्चार्ज के साथ कुल ठीक होने वाले मामले 71,37,229 हैं।महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य
1,41,001 कुल सक्रिय मामलों के साथ, देश में कोविड-19 द्वारा महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में 81,069 सक्रिय मामले हैं। केरल में 96,688 सक्रिय मामले हैं।पश्चिम बंगाल में 37,017 सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रमशः 30,606 और 26,744 सक्रिय मामले हैं। इस बीच, कोविड-19 के लिए 25 अक्टूबर तक कुल 10,34,62,778 नमूनों का परीक्षण किया गया। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, इन 9,39,309 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 204 3983 58
आंध्र प्रदेश 30860 769576 6587
अरुणाचल प्रदेश 2260 11951 33
असम 17510 185755 906
बिहार 9722 200918 1049
चंडीगढ़ 653 13167 218
छत्तीसगढ़ 23743 150398 1818
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 51 3175 2
दिल्ली 26744 323654 6258
गोवा 2576 39090 576
गुजरात 13914 149411 3686
हरियाणा 10295 146282 1727
हिमाचल प्रदेश 2489 17590 291
जम्मू और कश्मीर 7565 82858 1438
झारखंड 5844 92976 866
कर्नाटक 81069 710843 10905
केरल 96688 294910 1332
लद्दाख 736 5126 71
मध्य प्रदेश 11237 153127 2885
महाराष्ट्र 141001 1460755 43264
मणिपुर 4166 12857 139
मेघालय 1605 7332 81
मिजोरम 290 2203 0
नागालैंड 1871 6724 31
ओड़िशा 15868 264102 1245
पुद्दुचेरी 3804 29801 588
पंजाब 4217 122721 4117
राजस्थान 16668 167736 1839
सिक्किम 246 3525 64
तमिलनाडु 30606 667475 10924
तेलंगाना 18611 211912 1311
त्रिपुरा 1845 28069 343
उत्तराखंड 4425 54958 993
उत्तर प्रदेश 27317 436071 6882
पश्चिम बंगाल 37017 306197 6487
कुल मामले 653717 7137228 119014
Posted By: Shweta Mishra