भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बीते 24 घंटों में 55342 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 706 लोगों की मौतों के साथ अब तक 109856 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट दिख रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 55,342 नए मामलों और 706 मौतों के साथ, भारत की कोविड-19 गिनती मंगलवार को 71,75,881 तक पहुंच गई। इसके अलावा मृतकों का आंकड़ा भी 1,09,856 पहुंच गया है। हालांकि इन कुल संक्रमित मामलों में करीब 62,27,296 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें डिस्चार्ज या माइग्रेट किए गए मामले शामिल हैं। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो 8,38,729 लोगों का इलाज हो रहा है। इसमें कुछ लोग अस्पताल तो कुछ लोग होम आसोलेशन में हें।दिल्ली में 2.8 लाख से अधिक लोग रिकवर हो चुके
वहीं 2,12,905 सक्रिय मामलों के साथ, महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है।यहां 12,81,896 मरीज ठीक हो चुके हैं । वहीं अब तक 40,514 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में 1,15,795 सक्रिय मामले हैं जबकि 5,92,084 लोग ठीक हो चुके हैं। 10,036 लोगों की जान जा चुकी है। आंध्र प्रदेश में 43,983 सक्रिय हैं और सात लाख से अधिक संक्रमण के मामलों में 6,256 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 43,747 सक्रिय हैं। यहां 6,07,203 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 10,314 लोगों की माैत हो चुकी है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 20,535 है। यहां 2.8 लाख से अधिक लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं 5,809 लोग मर रहे हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 198 3770 55
आंध्र प्रदेश 43983 708712 6256
अरुणाचल प्रदेश 2940 9403 24
असम 28439 166039 826
बिहार 10669 185911 955
चंडीगढ़ 1170 11898 192
छत्तीसगढ़ 27421 116540 1286
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 102 3064 2
दिल्ली 20535 284844 5809
गोवा 4465 33698 511
गुजरात 15414 133615 3574
हरियाणा 10401 131228 1592
हिमाचल प्रदेश 2637 14690 251
जम्मू और कश्मीर 9992 72706 1333
झारखंड 7776 84461 798
कर्नाटक 115795 592084 10036
केरल 94473 199634 1025
लद्दाख 961 4126 64
मध्य प्रदेश 14932 130721 2645
महाराष्ट्र 212905 1281896 40514
मणिपुर 2756 10707 93
मेघालय 2434 5273 64
मिजोरम 156 2046 0
नागालैंड 1409 5813 18
ओड़िशा 23430 230192 1040
पुद्दुचेरी 4617 26555 565
पंजाब 8576 112099 3860
राजस्थान 21671 137848 1665
सिक्किम 384 2925 57
तमिलनाडु 43747 607203 10314
तेलंगाना 24208 189351 1233
त्रिपुरा 3738 24623 317
उत्तराखंड 6976 47609 762
उत्तर प्रदेश 38815 393908 6438
पश्चिम बंगाल 30604 262103 5682
कुल मामले 838729 6227295 109856
Posted By: Shweta Mishra