भारत में कोरोना वायरस के हर दिन के दर्ज हो रहे नए मामलों में बीते एक सप्ताह से थोड़ी गिरावट दर्ज हो रही है। बीते 24 घंटों में 55722 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 75 लाख पार हो गया है।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 579 लोगों की इस महामारी की वजह से माैत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या सोमवार को 75,508,273 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में हुई नई मौतों के साथ, बीमारी के कारण होने वाली कुल मृत्यु संख्या 1,14,610 तक पहुंच गई है। वहीं वर्तमान में 7,72,055 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने एक ट्वीट में कहा कि भारत के सक्रिय मामले 6 सप्ताह के बाद 8 लाख से नीचे गिर गए हैं। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य
वहीं वर्तमान में 1,83,456 कुल सक्रिय मामलों के साथ, देश में कोविड-19 से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। अन्य गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों में, कर्नाटक में 1,09,283 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में 22,884 कुल सक्रिय मामले हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में शनिवार तक कोविड-19 के लिए कुल 9,50,83,976 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें 18 अक्टूबर को परीक्षण किए गए 8,59,786 नमूने शामिल हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 184 3868 56
आंध्र प्रदेश 36474 740229 6429
अरुणाचल प्रदेश 2824 10552 30
असम 28158 171683 868
बिहार 10584 192783 996
चंडीगढ़ 884 12554 208
छत्तीसगढ़ 26750 132168 1478
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 54 3127 2
दिल्ली 23292 301716 6009
गोवा 3648 36395 544
गुजरात 14414 141515 3635
हरियाणा 10042 138351 1640
हिमाचल प्रदेश 2630 16069 268
जम्मू और कश्मीर 8677 77886 1379
झारखंड 6502 89011 839
कर्नाटक 109283 645825 10478
केरल 95299 245399 1161
लद्दाख 917 4615 66
मध्य प्रदेश 13281 144134 2773
महाराष्ट्र 183456 1369810 42115
मणिपुर 3606 11741 116
मेघालय 2151 6282 75
मिजोरम 105 2148 0
नागालैंड 1583 6206 27
ओड़िशा 20392 246837 1135
पुद्दुचेरी 4277 28290 574
पंजाब 5735 117883 4012
राजस्थान 21139 150379 1748
सिक्किम 272 3265 60
तमिलनाडु 39121 637637 10642
तेलंगाना 21098 200686 1275
त्रिपुरा 2672 26550 331
उत्तराखंड 5728 51369 927
उत्तर प्रदेश 32896 415592 6658
पश्चिम बंगाल 33927 281053 6056
कुल मामले 772055 6663608 114610
Posted By: Shweta Mishra