देश में पिछले 24 घंटों में 63371 नए मामलों और 895 मौतों के साथ कोविड-19 संक्रमितों की गिनती शुक्रवार को 7370469 पर पहुंच गई। यहां पढ़ें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित दुनिया का दूसरा देश है। देश में काेरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 63,371 नए मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार पिछले 24 घंटों में सामने आए नए मामलों से देश में संक्रमितों की संख्या 73,70,469 पर पहुंच गई। वहीं एक दिन में 895 नई माैतों के साथ देश में मृतकों की संख्या 1,12,161 पहुंच गई है। MoHFW के अनुसार देश में कुल मामलों में 8,04,528 सक्रिय मामले हैं और 64,53,780 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में COVID-19 के लिए परीक्षण किए गए कुल नमूनों ने 9.2-करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। देश में गुरुवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 9,22,54,927 नमूने परीक्षण किए गए हैं। इसमें 15 अक्टूबर को परीक्षण किए गए 10,28,622 नमूने शामिल हैं।


महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य

देश में 1,92,936 सक्रिय मामलों संग महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। राज्य में 13,30,483 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं, वहीं अब तक 41,196 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों में, कर्नाटक में 1,13,557 सक्रिय मामले हैं। यहां 6,20,008 लोग रिकवर हो चुके हैं। 10,283 लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ दिया। केरल में वर्तमान में 94,609 सक्रिय मामले हैं। वहां वायरल संक्रमण से अब तक 2,22,231 लोग ठीक हो चुके हैं, 1,089 लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। आंध्र प्रदेश में 6,357 मौतों के अलावा 40,047 सक्रिय और 7,25,099 मामले ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में 41,872 सक्रिय मामले हैं, जिसमें 6,22,458 रिकवर हो गए हैं। वहीं 10,472 लोगों की माैत हो चुकी है। दिल्ली में सक्रिय मामले 22,605 हैं। वहीं 2,92,502 मरीज रिकवर हुए हैं और 5,924 लोग बीमारी के शिकार हैं।

Posted By: Shweta Mishra