भारत में कोरोना वारस के बीते 24 घंटों में 67708 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से यहां अब तक 7307098 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 111266 लोगों की माैत हो चुकी है। इसके पहले बुधवार को 63509 नए मामले सामने आए हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में काेरोना वायरस के मामलों की संख्या में एक बार फिर बढ़ रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 67,708 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 73,07,098 तक पहुंच गई। वहीं बीते 24 घंटों में 680 लोगों की माैत हुई है। इस तरह से देश में मृतकों की संख्या 1,11,266 लोगों की माैत हो गई है। वहीं वर्तमान में 8,12,390 सक्रिय मामले हैं। वहीं 63,83,442 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक में 1,14,006 सक्रिय मामले
वहीं 1,96,761 सक्रिय मामलों संग महाराष्ट्र देश में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। कर्नाटक में 1,14,006 सक्रिय मामले हैं। केरल में वर्तमान में 93,925 सक्रिय मामले हैं। आंध्र प्रदेश में 41,669 सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु में 42,566 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में सक्रिय मामलों की गिनती 21,903 है। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में कोविड-19 के लिए परीक्षण किए गए कुल नमूनों ने 9-करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 195 3796 55
आंध्र प्रदेश 41669 719477 6319
अरुणाचल प्रदेश 3045 9694 29
असम 29307 168072 834
बिहार 10756 188380 967
चंडीगढ़ 1085 12119 199
छत्तीसगढ़ 27809 121548 1339
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 79 3090 2
दिल्ली 21903 289747 5898
गोवा 4188 34731 519
गुजरात 14937 136404 3595
हरियाणा 10187 133706 1614
हिमाचल प्रदेश 2520 15233 255
जम्मू और कश्मीर 9739 74318 1352
झारखंड 7191 86367 811
कर्नाटक 114006 611167 10198
केरल 93925 215149 1066
लद्दाख 979 4261 64
मध्य प्रदेश 14432 138158 2686
महाराष्ट्र 196761 1316769 40859
मणिपुर 3076 10915 103
मेघालय 2339 5582 70
मिजोरम 112 2108 0
नागालैंड 1478 5916 22
ओड़िशा 22716 235763 1062
पुद्दुचेरी 4525 27152 568
पंजाब 7760 114075 3925
राजस्थान 21711 141835 1694
सिक्किम 325 3075 59
तमिलनाडु 42566 617403 10423
तेलंगाना 23203 193218 1249
त्रिपुरा 3318 25394 319
उत्तराखंड 6145 49129 796
उत्तर प्रदेश 36898 401306 6507
पश्चिम बंगाल 31505 268384 5808
कुल मामले 812390 6383441 111266
Posted By: Shweta Mishra