कोरोना वायरस के एक दिन में 75083 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा देश में 5562664 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटों में 1053 मौतों के साथ भारत में मृतकों की संख्या 88935 हो गई है। यहां पढ़ें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 75,083 नए मामलों और 1,053 मौतों के साथ भारत की कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 55 लाख को पार कर गई। इस समय देश में कोरोना वायरस के कुल 55,62,664 मामलों में 9,75,861 सक्रिय मामले हैं। वहीं 44,97,868 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में इस वैश्विक महामारी की वजह से 88,935 लोगों की अब तक माैत हो चुकी है। महाराष्ट्र देश में 2,91,630 सक्रिय मामलों और कुल 8,84,341 संक्रमितों के साथ सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है। वहीं इस बीमारी की वजह से यहां अब तकक 32,671 मरीजों की माैत हो चुकी है। 21 सितंबर तक देश भर में 6,53,25,779 नमूनों का परीक्षण किया गया
राज्य में 98,062 सक्रिय मामलों के साथ कर्नाटक वर्तमान में इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण 8,023 मौतों के अलावा राज्य में चार लाख से अधिक लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। 78,836 सक्रिय और कुल 5,41,319 संक्रमितों संग आंध्र प्रदेश भी गंभीर रूप से प्रभावित है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण 5,359 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए 21 सितंबर तक देश भर में 6,53,25,779 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से कल 9,33,185 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 152 3469 52
आंध्र प्रदेश 74518 551821 5410
अरुणाचल प्रदेश 1939 5643 13
असम 29609 129133 578
बिहार 12539 156242 870
चंडीगढ़ 2761 7411 126
छत्तीसगढ़ 37927 49564 690
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 220 2711 2
दिल्ली 30941 213304 5014
गोवा 5667 22726 360
गुजरात 16305 104964 3336
हरियाणा 21014 90884 1177
हिमाचल प्रदेश 4458 7853 127
जम्मू और कश्मीर 21887 42115 1024
झारखंड 13504 58543 626
कर्नाटक 95354 423377 8145
केरल 39354 98724 553
लद्दाख 1047 2735 50
मध्य प्रदेश 22542 83618 2007
महाराष्ट्र 275017 916348 33015
मणिपुर 2113 6838 59
मेघालय 2169 2527 37
मिजोरम 680 1012 0
नागालैंड 1052 4477 15
ओड़िशा 34033 149379 710
पुद्दुचेरी 4659 18065 467
पंजाब 21661 75409 2860
राजस्थान 18245 97284 1352
सिक्किम 513 1986 29
तमिलनाडु 46495 491971 8871
तेलंगाना 29649 144073 1052
त्रिपुरा 6700 15883 251
उत्तराखंड 12075 29201 501
उत्तर प्रदेश 64164 289594 5135
पश्चिम बंगाल 24898 198983 4421
कुल मामले 975861 4497867 88935
Posted By: Shweta Mishra