भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 78524 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 68 लाख पार हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 105526 हो गया है। यहां देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में एक दिन में सामने आने वाले कोरोना वायरस मामलों की संख्या में पहले से थोड़ी कमी आ गई है। पिछले 24 घंटों में 78,524 नए मामले और 971 मौतें दर्ज की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार इन नए केस की वजह से देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमिताें की संख्या 68,35,656 हो गई है।वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 1,05,526 हो गया है। अब तक 58,27,705 लोग ठीक हो चुके हैं
कोरोना वायरस के इन कुल संक्रमित मामलों में वर्तमान में 9,02,425 सक्रिय मामले है। देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। भारत में अब तक 58,27,705 लोग ठीक हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के लिए 8,34,65,975 नमूनों का परीक्षण 7 अक्टूबर तक किया गया है। इनमें से बुधवार के दिन 11,94,321 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 185 3696 54
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 185 3696 54
आंध्र प्रदेश 49513 678828 6086
अरुणाचल प्रदेश 2850 8396 21
असम 31786 157638 785
बिहार 11326 179732 927
चंडीगढ़ 1448 11190 182
छत्तीसगढ़ 26777 103828 1134
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 108 3010 2
दिल्ली 22186 270305 5616
गोवा 4749 31444 477
गुजरात 16485 126657 3531
हरियाणा 11029 124841 1528
हिमाचल प्रदेश 2996 13338 231
जम्मू और कश्मीर 12131 67684 1282
झारखंड 9759 79176 767
कर्नाटक 116172 542906 9574
केरल 92246 160253 906
लद्दाख 1228 3511 63
मध्य प्रदेश 17522 120267 2518
महाराष्ट्र 244976 1196441 39072
मणिपुर 2805 9604 80
मेघालय 2411 4694 60
मिजोरम 231 1919 0
नागालैंड 1200 5498 17
ओड़िशा 26368 213672 958
पुद्दुचेरी 4680 24930 551
पंजाब 11563 105585 3712
राजस्थान 21351 127526 1590
सिक्किम 570 2615 49
तमिलनाडु 45135 580736 9984
तेलंगाना 26368 179075 1201
त्रिपुरा 4389 23066 304
उत्तराखंड 8367 43904 688
उत्तर प्रदेश 43154 374972 6200
पश्चिम बंगाल 28361 246767 5376
कुल मामले 902425 5827704 105526
Posted By: Shweta Mishra