भारत में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 80472 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं 1179 लोगों की माैत हुई हैं। यहां पढ़ें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले 62 लाख पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 80,472 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या 62,25,764 पहुंच गई। वहीं 1,179 मौतों की सूचना के साथ मृतकों का आंकड़ा भी 97,497 हो गया है। भारत में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों में 9,40,441 सक्रिय मामले हैं। इनमें कुछ का इलाज होम आइसोलेशन में तो कुछ का कोविड हाॅस्पिटल में हो रहा है। अब तक करीब 51,87,826 रोगी ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 2,60,789 सक्रिय मामले
राज्यवाार सक्रिय मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में 2,60,789 सक्रिय मामले हैं। सूची में अगला नंबर 1,07,756 सक्रिय मामलों के साथ कर्नाटक है। 59,435 सक्रिय मामलों के साथ आंध्र प्रदेश भी गंभीर रूप से प्रभावित तीसरा राज्य है। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, कोविड-19 के लिए 7,41,96,729 नमूनों का परीक्षण 29 सितंबर तक किया गया है। इनमें से 10,86,688 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था। अमेरिका के बाद भारत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला दूसरा देश बना है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 181 3587 53
आंध्र प्रदेश 59435 622136 5780
अरुणाचल प्रदेश 2794 6743 16
असम 32539 144002 680
बिहार 12366 168025 894
चंडीगढ़ 2060 9598 158
छत्तीसगढ़ 31225 78514 916
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 120 2910 2
दिल्ली 27524 243481 5320
गोवा 4577 27781 419
गुजरात 16676 115727 3439
हरियाणा 14804 110814 1356
हिमाचल प्रदेश 3573 10991 183
जम्मू और कश्मीर 17414 55517 1164
झारखंड 11942 69898 700
कर्नाटक 107756 476378 8777
केरल 61869 124688 719
लद्दाख 1030 3107 58
मध्य प्रदेश 21317 102445 2281
महाराष्ट्र 260789 1069159 36181
मणिपुर 2642 8039 65
मेघालय 1476 3940 47
मिजोरम 410 1576 0
नागालैंड 1037 4986 17
ओड़िशा 33367 181481 828
पुद्दुचेरी 4933 21616 517
पंजाब 16824 92277 3359
राजस्थान 20376 111272 1471
सिक्किम 667 2235 35
तमिलनाडु 46281 536209 9453
तेलंगाना 29326 160933 1127
त्रिपुरा 5765 19692 277
उत्तराखंड 9122 38282 591
उत्तर प्रदेश 52160 336981 5715
पश्चिम बंगाल 26064 222805 4899
कुल मामले 940441 5187825 97497
Posted By: Shweta Mishra