भारत में कोविड-19 के एक दिन में 86821 नए मामलों से गुरुवार को संक्रमितों की संख्या 63 लाख पार हो गई है। हालांकि 5273201 लोग इस बीमारी से निजात भी पा चुके हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को भारत की कोविड-19 टैली 63-लाख के आंकड़े को पार कर गई।भारत में पिछले 24 घंटों में 86,821 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,181 लोगों की माैत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में 63,12,585 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 98,678 लोगों की माैत हो चुकी है। इसके अलावा 52,73,202 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं 9,40,705 मामले सक्रिय हैं। इनका उपचार हो रहा है।

महाराष्ट्र में 2,59,462 सक्रिय मामले
भारत कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया का दूसरा देश है। भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में 2,59,462 सक्रिय मामले हैं। 1,07,635 सक्रिय मामलों के साथ कर्नाटक सूची में दूसरे नंबर पर है। केरल में 67,140 सक्रिय मामले हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में कोविड-19 के लिए 30 सितंबर तक 7,56,19,781 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 14,23,052 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 174 3608 53
आंध्र प्रदेश 58445 629211 5828
अरुणाचल प्रदेश 2890 6890 16
असम 34496 145618 697
बिहार 12092 169732 904
चंडीगढ़ 1963 9813 162
छत्तीसगढ़ 30927 81718 957
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 109 2929 2
दिल्ली 26908 247446 5361
गोवा 4865 28125 428
गुजरात 16683 117099 3450
हरियाणा 14340 112877 1382
हिमाचल प्रदेश 3400 11390 186
जम्मू और कश्मीर 17017 56872 1181
झारखंड 11596 71342 713
कर्नाटक 107635 485268 8864
केरल 67140 128224 742
लद्दाख 1064 3147 58
मध्य प्रदेश 20997 104734 2316
महाराष्ट्र 259462 1088322 36662
मणिपुर 2456 8460 67
मेघालय 1615 3975 49
मिजोरम 420 1597 0
नागालैंड 1080 5066 17
ओड़िशा 32577 185700 842
पुद्दुचेरी 4949 22074 521
पंजाब 16814 93666 3406
राजस्थान 20581 113225 1486
सिक्किम 672 2303 37
तमिलनाडु 46263 541819 9520
तेलंगाना 29058 163407 1135
त्रिपुरा 5691 20092 283
उत्तराखंड 9111 39278 611
उत्तर प्रदेश 50883 342415 5784
पश्चिम बंगाल 26332 225759 4958
कुल मामले 940705 5273201 98678
Posted By: Shweta Mishra