कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा भारत में 54 लाख पार हो गया है। यहां पिछले 24 घंटों में 92605 नए मामले और 1133 मौतें हुई हैं। यहां देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 92,605 नए मामलों और 1,133 मौतों के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 54,00,620 पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस ने अब तक 86,752 लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में भारत में 10,10,824 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ होम आइसोलेशन तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि 43,03,044 मरीज अब तक ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 3,01,273 सक्रिय मामले
कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में 3,01,273 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक 1,01,148, आंध्र प्रदेश 84,423, उत्तर प्रदेश 67,825 और तमिलनाडु 46,506 हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए 6,36,61,060 नमूनों का परीक्षण 19 सितंबर तक किया गया था। इनमें से कल 12,06,806 नमूनों का परीक्षण हुआ।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 156 3436 52
आंध्र प्रदेश 81763 530711 5302
अरुणाचल प्रदेश 1957 5280 13
असम 29362 125543 548
बिहार 12629 153298 861
चंडीगढ़ 2911 6766 119
छत्तीसगढ़ 37489 46081 664
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 208 2677 2
दिल्ली 32064 205890 4945
गोवा 5920 21760 342
गुजरात 16022 102444 3302
हरियाणा 21682 86150 1120
हिमाचल प्रदेश 4308 7484 116
जम्मू और कश्मीर 21281 40265 987
झारखंड 13548 55697 615
कर्नाटक 98583 404841 7922
केरल 37535 92951 519
लद्दाख 993 2666 49
मध्य प्रदेश 21964 79158 1943
महाराष्ट्र 297866 857933 32216
मणिपुर 1946 6723 55
मेघालय 2038 2483 36
मिजोरम 588 990 0
नागालैंड 1206 4171 15
ओड़िशा 33202 141657 691
पुद्दुचेरी 4785 17209 462
पंजाब 22399 70373 2757
राजस्थान 17997 93805 1322
सिक्किम 426 1972 25
तमिलनाडु 46453 481273 8751
तेलंगाना 30573 139700 1033
त्रिपुरा 6983 14810 239
उत्तराखंड 12465 27142 478
उत्तर प्रदेश 66874 276690 4953
पश्चिम बंगाल 24648 193014 4298
कुल मामले 1010824 4303043 86752
Posted By: Shweta Mishra