उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 606 नए मामले सामने आने से अब तक राज्य में कुल 22147 केस दर्ज हो चुके हैं। वहीं यहां संक्रमण से कुल 660 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।


लखनऊ (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां रविवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 606 नए मामले दर्ज हुए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 606 नए मामलों के साथ यहां कोराेना पीड़ितों की संख्या 22,147 हो गई है। इसके अलावा 11 और नई माैतों की वजह से मृतकों की संख्या 660 तक पहुंच गई है। राज्य में 6,679 सक्रिय मामले हैं। वहीं इस बीमारी की चपेट में आए कुल 14,808 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक राज्य से 660 माैतें कोविड-19 की वजह से हुई
अमित मोहन प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा यूपी में ताजा मामलों की संख्या 606 है और अब तक राज्य में कुल 660 माैतें कोविड-19 की वजह से हुई हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में रिकवरी परसेंटेज 66.86 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कहा कि अब तक 23,604 क्षेत्रों में निगरानी की जा चुकी है, जिसमें 8,942 हॉटस्पॉट शामिल हैं।इसके साथ ही हम एक नए लेवल पर सर्वेक्षण करने जा रहे हैं। जुलाई में मेरठ मंडल से एक बड़े पैमाने पर अभियान शुरू होगा, जहां घर-घर सर्वेक्षण पल्स पोलियो टीकाकरण के समान किया जाएगा।सर्वेक्षण अभियान कंटेनमेंट और नाॅन कंटेनमेंट जोन सभी में यह अभियान कंटेनमेंट और नाॅन कंटेनमेंट जोन सभी में चलाया जाएगा। इस सर्वेक्षण के दौरान गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के मामलों की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसे कोमोर्बिडिटी वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उन्हें संक्रमण का खतरा है। हम उनकी रिस्क प्रोफाइलिंग करना चाहते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटों में 19,906 केस दर्ज हुए हैं। वहीं 410 व्यक्तियों की मौत हुई है। कोरोना पीड़ितों की संख्या 5,28,859 पहुंच गई है और मृतकों की संख्या 16,095 हो गई है।

Posted By: Shweta Mishra