Coronavirus in Uttar Pradesh: कोरोनावायरस संकट का मुकाबला कर रहे उत्‍तर प्रदेश राज्‍य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 60 प्रतिशत हो गया है।

लखनऊ (एएनआई)। Coronavirus in Uttar Pradesh: उत्‍तर प्रदेश में कोविड-19 के टोटल एक्टिव केसेज की संख्या 4858 है, यह बात प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को कही। प्रसाद ने कहा कि राज्य का रिकवरी रेट 60 प्रतिशत है और अब तक 7875 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को COVID-19 के लिए कुल 14,236 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य में अब तक 385 लोग बीमारी के शिकार बन चुके हैं।

'अब तक आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 15,91,305 वर्कर्स का सर्वेक्षण किया गया है, जिनमें से 1,413 लोगों में कुछ लक्षण पाए गए हैं,' प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा। कुल 4,868 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि 7,450 लोगों को इंस्‍टीट्यूशनल क्‍वारंटीन में रखा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार भारत की COVID-19 टैली में आज 11,458 मामलों के साथ सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण कुल 386 मौतें हुई हैं। देश में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या अब 3,08,993 है, 1,45,779 एक्टिव केसेज, 1,54,330 ठीक/डिस्‍चार्ज/माइग्रेटेड और 8,884 मौतें।

Posted By: Inextlive Desk