दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 1847530 लोग उबर भी गए हैं।

पेरिस (रॉयटर्स) दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों संख्या 320000 पार गई है। गुरुवार की सुबह तक, वैश्विक स्तर पर इस बीमारी से कुल 327,359 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दुनिया भर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 5,010,112 तक पहुंच गई है। इसके अलावा, इस खतरनाक बिमारी से दुनिया भर में 1,847,530 लोग उबर भी गए हैं। ब्राजील में कोरोना से 18,859 लोगों की मौत हुई है, यहां हताहत की दर तेजी से बढ़ रही है।

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या

फिलहाल, अमेरिका में सबसे अधिक 1,557,727 लोग इस वायरस के चपेट में हैं। वहीं, दुनिया में अमेरिका ऐसा पहला देश है, जहां इस वायरस से सबसे अधिक 93,313 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा यहां 301,271 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। न्यूयॉर्क शहर अमेरिका में सबसे अधिक प्रभावित कोरोना वायरस क्षेत्र है। अकेले न्यूयॉर्क में इस वायरस ने अब तक 22,843 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां अब तक 3.53 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने गुरुवार को कहा कि उनके राज्य का एक केंद्रीय क्षेत्र अब खुलने के लिए तैयार है और लॉकडाउन के बीच कुछ व्यवसायों को फिर से खोलने के लिए पहला कदम उठा सकते हैं।

ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रही है संख्या

यूरोपियन देश भी इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। पूरे यूरोप में 165,412 मौतें हुई हैं। इस महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में अब तक 28,132 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा इस देश में 181,575 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, स्पेन में मृतकों की कुल संख्या अब 27,888 हो गई है। यूरोपियन देश की बात करें तो स्पेन (250,409) और लंदन (248,818) में सबसे अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं, इटली में इस वायरस से 227,364 लोग संक्रमित और 32,330 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, जर्मनी में भी तेजी से इस वायरस का प्रसार हो रहा है। अब तक वहां कोरोना के 176,368 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, यहां 8,135 लोगों की मौत हुई है। अगर ब्रिटेन की बात करें तो यहां कोरोना 35,704 लोगों की जान ले चुका है। बता दें कि यूरोप में कई जगहों पर लॉकडाउन में ढील गई है।

सबसे अधिक संक्रमितों के मामले में रूस दूसरा देश

इसके अलावा, दुनिया में सबसे अधिक संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद रूस दूसरा देश बन गया है। यहां कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 308,705 हो गई है। अब तक कोरोना से देश में 2,972 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, सही संख्या अधिक मानी जा रही है क्योंकि सभी का परीक्षण नहीं किया गया है। पूरे रूस की बात करें तो मॉस्को में आधा से ज्यादा कोरोना के मामले हैं और यहां वायरस के कारण ही सभी लोगों को सांस से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

Posted By: Mukul Kumar