मुंबई में कम से कम 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को विस्तार करने पर विचार किया जा रहा है।

मुंबई (रॉयटर्स) भारत का वित्तीय केंद्र मुंबई में कम से कम 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को विस्तार करने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि मार्च के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महामारी से लड़ने के लिए घोषित 21 दिवसीय राष्ट्रव्यापी तालाबंदी आधिकारिक रूप से 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला है लेकिन 20 मिलियन से अधिक की आबादी वाला मुंबई भारत का कोरोना वायरस उपरिकेंद्र बन गया है। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन ने बुधवार को कहा कि महानगर और उसके उपनगरों में 782 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और इससे 50 मौतें हुई हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मुंबई में मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। महज 24 घंटे में 100 मामले मंगलवार को सामने आए। यह प्रवृत्ति खतरनाक है और मुंबई में वायरस को फैलने से रोकने के लिए कम से कम और दो सप्ताह का लॉकडाउन आवश्यक है।'

राज्य सरकार ने नहीं की टिप्पणी

हालांकि, मुंबई नगरपालिका प्राधिकरण और महाराष्ट्र की राज्य सरकार,दोनों ने इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने अभी तक विस्तार की घोषणा नहीं की है क्योंकि यह वाणिज्यिक शहर पुणे और नागपुर में स्थिति का आकलन कर रहा है। बुधवार की सुबह तक, महाराष्ट्र में 1,078 मामले सामने आए हैं। इसमें 64 मौतें हुईं हैं। मुंबई में एक दूसरे वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने के लिए 'एकमात्र समाधान' दो सप्ताह तक लॉकडाउन का विस्तार करना है। दोनों अधिकारियों ने नाम न बताने का अनुरोध किया है क्योंकि उन्हें मीडिया के साथ इस मामले पर चर्चा करने के लिए मंजूरी नहीं दी गई है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि महारास्ट्र सहित कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन के विस्तार का प्रस्ताव दिया था और मोदी के कार्यालय द्वारा इन अनुरोधों पर विचार किया जा रहा था।

Posted By: Mukul Kumar