Coronavirus : प्रियंका चोपड़ा जोनस इस महामारी के समय में डोनेशन पे डोनेशन दे रही हैं। इस बार उन्होंने भारत के तीन राज्यों के फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को 10 000 फुटवियर दान देने की घोषणा की है।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। Coronavirus : प्रियंका चोपड़ा जोनस इस महामारी के समय में डोनेशन देने में जुटी हैं। उन्होंने कोरोना से जंग लड़ने के लिए कई संस्थाओं को पैसे डोनेट किए हैं। प्रियंका चोपड़ा इस महामारी के समय में भारत के कोरोना फाइटर चिकित्सकों को और हेल्थ वर्कर्स को करीब 10,000 जूते- चप्पलों के जोड़े बांटने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इसके लिए क्रोक्स के साथ कोलेबोरेट किया है जो पब्लिक के साथ- साथ केरल, हरियाणा और कर्नाटक के गवर्नमेंट अस्पतालों के डाॅक्टर्स को फुटवियर बांटेंगे।

प्रियंका तीन राज्यों कि सरकारों को देंगी ये दान

ग्लोबल यूनिसेफ एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'देश भर के हेल्थ प्रोफेशनल्स हमारे सच्चे सुपर हीरोज हैं। वो हर दिन हमारे लिए कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। उनकी सुरक्षा और जिम्मेदारी हमारा कर्तव्य है। उनकी निष्ठा, कमिटमेंट और सेक्रेफाइज इस महामारी से लड़ने में हम सभी की मदद कर रही है। हम इसे शायद नहीं समझ सकते कि वो किस तरह से अपना काम कर पा रहे हैं पर हम कम से कम उन्हें कमफर्टेबल जरुर कर सकते हैं।'

अमेरिका में भी दान दिए 10,000 फुटवियर

प्रियंका बोलीं, 'अपने काम के नेचर की वजह से उनके लिए बहुत कठिन हो रहा है खुद को बचाए रखना। कठिन है कोरोना मरीजों के बीच रह कर अपने जूते, कपड़े और हाथों को हर वक्त सेनेटाइज करना। हमें बहुत खुशी और गर्व है कि हम उनकी मदद कर पा रहे हैं।' बता दें कि प्रियंका ने अमेरिका के हेल्थ वर्कर्स को भी 10,000 फुटवियर दान देने की घोषणा की है।

Posted By: Vandana Sharma