- 5 हजार से अधिक सफाईकर्मी

- 2500 के आसपास स्थाई सफाईकर्मी

- 950 सफाईकर्मी कार्यदायी संस्थाओं के

- 1550 के आसपास संविदा सफाईकर्मी

- 6 हजार ह्यूमन ट्रैकिंग वॉच का दिया ऑर्डर

- दिसंबर के अंत तक सारी व्यवस्थाएं हो सकेंगी अपडेट

- 15 दिसंबर तक कंपनी उपलब्ध कराएगी स्मार्ट वॉच

LUCKNOW: फिलहाल इस वर्ष तो निगम कर्मियों को स्मार्ट ट्रैकिंग वॉच नहीं मिलती नजर आ रही है। इसकी वजह यह है कि संबंधित कंपनी की ओर से 15 दिसंबर के आसपास छह हजार वॉच उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इसके बाद वॉच ट्रैकिंग के लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जानी है। कुल मिलाकर दिसंबर के अंत तक सारी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकेंगी। इसके बाद एक जनवरी से निगम कर्मियों को स्मार्ट ट्रैकिंग वॉच का तोहफा मिल सकेगा।

6 हजार वॉच का ऑर्डर

नगर निगम की ओर से ह्यूमन ट्रैकिंग वॉच के लिए बंगलुरु की कंपनी से अनुबंध किया गया है। नगर निगम की ओर से पहले चरण के लिए करीब छह हजार वॉच का ऑर्डर दिया गया है। इसके सफल परिणाम सामने आने के बाद अगला ऑर्डर दिया जा सकता है। निगम प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा था कि पांच नवंबर से वॉच का वितरण शुरू किया जा सके लेकिन कंपनी की ओर से स्टॉक न मिलने की वजह से कदम शुरू नहीं हो सका। जिसके बाद फिर उम्मीद जताई गई कि दीपावली के बाद स्मार्ट वॉच का वितरण किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब धीरे-धीरे स्थिति नए साल तक पहुंच गई है।

वर्जन

कंपनी की ओर से 15 दिसंबर के आसपास छह हजार वॉच का ऑर्डर मिल सकता है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जानी है, जहां से ट्रैकिंग आदि का कार्य होगा। दिसंबर के अंत तक सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। एक जनवरी से निगम कर्मियों को ट्रैकिंग वॉच दे दी जाएगी।

अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive