चार पार्षद, मेयर पुत्र और ऑफिस ब्वॉय हुए कोरोना पॉजिटिव

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्

कोरोनावायरस की चपेट में पिछले कुछ दिनों से लगातार हाईप्रोफाइल लोग आ रहे हैं। अब पटना नगर निगम मेयर सीता साहू पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। सीता साहू के बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही स्थाई समिति के एक सदस्य, वार्ड 38 पार्षद और वार्ड 5 की पार्षद दीपा रानी खान के पति भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा निगम मुख्यालय का ऑफिस ब्वॉय भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

मुख्यालय में मचा है हड़कंप

पटना नगर निगम मुख्यालय में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद ऑफिस को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था। मेयर ऑफिस के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ था। इसी बीच मेयर के पुत्र और अन्य पार्षद को भी कोरोना होने की खबर से हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि संक्रमित अधिकारी व कर्मी के परिवार के जनों का टेस्ट करवाया गया है। निगम में सामूहिक रूप से कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी जिसे सभी स्टाफ की जांच हो सके। निगम मुख्यालय में कोरोना की चेन 2 स्थाई समिति के सदस्य पार्षदों के द्वारा फैली है।

Posted By: Inextlive