नगर निगम ने डेयरियों को जारी की 20 लाख की आरसी

निगम ने 350 डेयरियों को जारी कर चुका है नोटिस

रूपये का जुर्माना जुर्माना लगाने के बाद भेजा गया था डिमांड नोटिस

मेरठ। नगर निगम डेयरियों के खिलाफ इस बार किसी प्रकार की रियायत बरतने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि नगर निगम ने 100 डेयरियों के खिलाफ 20 लाख रूपये की आरसी जारी कर दी है।

डेयरियों पर जुर्माना

नगर निगम ने नाले में गोबर बहाने पर शहर की 150 डेयरियों पर 20-20 हजार रूपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना जमा न करने पर निगम ने उन डेयरी मालिकों को डिमांड नोटिस जारी किया था। डिमांड नोटिस के बाद भी जुर्माना जमा न करने पर निगम ने अब आरसी जारी करने की कार्रवाई की है।

डेयरियों को नोटिस

नगर निगम ने अब तक कुल 350 डेयरियों को नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि अभी तक किसी से भी जुर्माना नहीं वसूला गया है। पिछले माह निगम के कर्मचारी डेयरियों से जुर्माना वसूलने के लिए गए थे लेकिन उनके साथ मारपीट हो गई थी। तब से निगम के कर्मचारी डेयरियों से जुर्माना वसूलने ही नहीं गए।

------------------------

नाले में गोबर बहाने पर डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन डेयरियों पर जुर्माना लगाया था और उन्होंने जुर्माना जमा नहीं किया, ऐसी 100 डेयरियों के खिलाफ आरसी जारी की गई है।

डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

Posted By: Inextlive