-ज्वैलरी काउंटर पर दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

-मैनेजर ने की घटना की पुष्टि, दिखाई सीसीटीवी फुटैज

आगरा। संजय पैलेस स्थित एक मॉल से मंगलवार को लाखों की ज्वैलरी चोरी हो गई। हाईटेक सिक्योरिटी के बाद शातिर लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर गए। संजय पैलेस स्थित एक मॉल में शनिवार शाम दो शातिर चोरों ने प्रवेश किया। जहां उन्होंने मुख्य गेट के सामने बनी ज्वैलरी शॉप से डायमंड का पैंडल साफ कर दिया। घटना के कुछ देर बाद मॉल स्टॉफ को इसकी जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई।

कंपनी अधिकारियों को दी जानकारी

मॉल के मैनेजर अभिषेक कुमार ने घटना की जानकारी मौखिक रूप से पुलिस को दी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज निकाली। फुटेज में एक शातिर ने कैप पहन रखी थी, जबकि दूसरे ने बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम दिया। लेकिन फोटो स्पष्ट नहीं होने से स्टाफ कर्मी असमंजस में है। बैंक मैनेजर ने बताया कि मामले की जानकारी कंपनी के उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी मुकदमे की तहरीर नहीं दी गई है। उच्चाधिकारी जो निर्णय लेंगे उसके बाद ही तहरीर दी जाएगी। चोरी गए डायमंड की कीमत लाखों में बताई जा रही है, सूत्रों का कहना है डायमंड की कीमत पांच लाख से अधिक है। वहीं मॉल मैनेजर्स ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

मॉल में हाईटेक सिक्योरिटी

संजय पैलेस स्थित मॉल के मुख्य गेट पर हाईटेक सिक्योरिटी है। जहां एक फीमेल और दो मेल्स इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण से चेकि ंग करते हैं। इसके बाद परिसर में हाईटेक सिक्योरिटी कैमरे लगे हैं, जो मॉल में खरीदारी के लिए आने वालों पर नजर रखते हैं। इसके बाद भी शातिर युवकों ने फिल्मी स्टाइल में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले की मॉलकर्मी कुछ समझ पाते शातिर दूर निकल चुके थे।

Posted By: Inextlive