केंद्रीय मंत्री के समक्ष सत्ता पक्ष के पार्षदों को जोरदार विरोध

नगर विकास मंत्री के समक्ष लगा शिकायतों का अंबार

Meerut। पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के साथ सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने पार्षदों से मुलाकात कर उनकी मांगों की जानकारी ली। इस दौरान पार्षदों ने नगरायुक्त मनोज चौहान के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बर्खास्तगी की मांग की है।

पार्षदों ने लगाए आरोप

जनता से दूर पार्षदों से मिलना जरूरी नहीं समझते

निगम कार्यालय में नहीं बैठते अपने घर से ही काम निपटाते हैं

नगर की सफाई व्यवस्था का कभी निरीक्षण नहीं करते

आठ माह पहले एलईडी का एग्रीमेंट हो गया था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ

74वें संशोधन की मांग- मेयर को निगम की पावर

जलकल विभाग के एई और जेई की बर्खास्तगी की मांग

नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर काम चोरी का आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने की मांग

डेढ माह से खाली पड़े चीफ इंजीनियर का पद पर जल्द नियुक्ति की मांग

कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव निरस्त करने की मांग

कूड़ा निस्तारण के लिए गांवडी प्रोजेक्ट को जल्द चालू करने की मांग

सफाई कर्मचारियों की वार्डो में असमान नियुक्ति में सुधार की मांग

200 आउटसोर्सिग सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जांच की मांग

जलकल विभाग के नल रिबोर के नाम पर घोटाले की जांच की मांग

जुट जाएं पार्षद

पार्षदों और जनता की शिकायतों को सुनने के बाद नगर विकास मंत्री ने पार्षदों की समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक ओडीएफ और पॉलीथिन मुक्त प्रदेश बनाने की मुहिम में जुटने की मांग की। उन्होंने बताया कि मेरठ के 90 में से 74 वार्ड ओडीएफ घोषित हो चुके हैं, शेष 2 अक्टूबर तक पूरे करने हैं। मेरठ के लिए 4 हजार एलईडी लाइट स्वीकृत हो चुकी हैं जल्द इनका लाभ जनता को मिलेगा।

स्वच्छ प्रोत्साहन समिति

नगर विकास मंत्री ने शहर की साफ-सफाई की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए वार्ड स्तर पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति बनाई जाएगी। इस समिति के स्तर से सभी वार्डो को गंदगी मुक्त किया जाएगा।

यह रहे मौजूद

नगर विकास मंत्री से मुलाकात करने वालो मे पार्षद पति नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंशुल गुप्ता, मनोज सैनी, लोकेश चौहान, पंकज गोयल, राजेश रुहेला, जगपाल, समीर चौहान, नैना गर्ग, सुमित, सोमदत्त अली आदि शाि1मल रहे।

2 अक्टूबर तक ओडीएफ और पॉलीथिन मुक्त होगा प्रदेश- नगर िवकास मंत्री

गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी नगर और गांव ओडीएफ और पॉलीथिन मुक्त हो जाएंगे। इसके लिए नगर निगम से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर तक तेजी से काम किया जा रहा है। सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने शहर में आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से रुबरु होते हुए इन दोनों योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह दोनों योजनाएं प्रदेश सरकार की एक बड़ी उपलब्धियों में शुमार होंगी।

Posted By: Inextlive