-फूलपुर लोकसभा उप चुनाव की उल्टी गिनती शुरू

-26 दिसंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम

ALLAHABAD: फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव आयोग के आदेश के बाद लोकसभा की तमाम विधानसभाओं के पोलिंग केंद्रों का समभाजन कर नए बूथ बनाए गए हैं। इन पर पहली बार मतदान होगा। इसके अलावा 26 दिसंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम आरंभ हो रहा है। जिसके तहत नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी दूसरे से तीसरे सप्ताह में अधिसूचना जारी हो जाएगी।

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर उठाया कदम

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों के समभाजन का आदेश दिया था। इसके तहत उप चुनाव से पहले जिन बूथों में 1400 से अधिक मतदाता हैं, वहां नए बूथों का सृजन किया गया है। कुल मिलाकर 209 नए बूथ बनाए गए हैं। देखा जाए तो फूलपुर लोकसभा में पांच विधानसभाएं हैं। इनमें से प्रत्येक में नए बूथ बनाए गए हैं। इस तरह लोकसभा में कुल बूथों की संख्या बढ़कर 838 हो गई है। जानते हैं किस विधानसभा में हैं कितने बूथ और मतदान केंद्र।

विधानसभा समभाजन के बाद बूथों की संख्या मतदान केंद्रों की

संख्या

फाफामऊ 206 409

सोरांव 227 443

फूलपुर 219 444

इलाहाबाद पश्चिम 115 426

इलाहाबाद उत्तर 71 432

कुल 838 2154

जुड़वा लीजिए अपना नाम

वहीं 26 दिसंबर से जिले की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 26 को ही सूची का आलेख प्रकाशन होने के बाद 30 दिसंबर से 29 जनवरी के बीच लोग अपना नाम सूची में जुड़वा सकेंगे। इस दौरान बीएलओ घर घर जाकर नए मतदाताओं का नाम शामिल करेंगे। 21 फरवरी को फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

वर्जन

बढ़े हुए बूथों की सूची विधानसभावार प्रकाशित कर दी गई है। राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देकर सहायोग मांगा गया है। आरओ व एआरओ को दिल्ली ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। फूलपुर में 209 और पूरे जिले में 600 नए बूथों का सृजन किया गया है।

महेंद्र कुमार राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, इलाहाबाद

Posted By: Inextlive