कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पर‍िणाम आज आने वाले हैं। चुनाव आयोग के मुताबि‍क मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। इस दौरान मतगणना स्‍थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम क‍िए गए हैं। आइए यहां देखें शुरुआती रुझान...


भारतीय जनता पार्टी 111 सीटों परकानपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। चुनावी कार्यालय सूत्रों के मुताबिक वोटों की गिनती करीब 40 केंद्रों पर हो रही है। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद से रूझान आने शुरू हो गए हैं। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक रुझानों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर है। कांग्रेस, जनता दल और बहुजन समाज पार्टीवहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस 78 सीटों पर है। जनता दल (सेक्युलर) 37 सीटों पर हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर है। उम्मीद है कि सभी सीटों के परिणाम देर शाम तक डिक्लेयर हो जाएंगे। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी।2,600 से ज्यादा थे प्रत्याशी
कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कुल 2,600 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान उतरे थे। इनमें 2,400 से ज्यादा पुरुष और 200 से ज्यादा महिलाएं थी। इसके अलावा मतदाताओं की संख्या 5,06,90,538 रही। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,56,75,579 और 2,50,09,904 महिला मतदाताओं की संख्या रही। वहीं  5,055 ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या थी।

पार्टी जीतेआगेकुल
कर्नाटक चुनाव परिणाम
224 विधानसभा सीटों में से प्राप्त 222 सीटों के रुझान
बहुजन समाज पार्टी011
भारतीय जनता पार्टी0104104
इंडियन नेशनल कांग्रेस07878
जनता दल (सेक्युलर)03737
कर्नाटक प्राज्ञन्यवंता जनता पार्टी011
स्वतंत्र011
Total0220222

 

Posted By: Shweta Mishra