रेस में काफी आगे हैं आईके चतुर्वेदी
हाईकोर्ट बार के चुनाव में दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी मतों की गिनती
परिणाम आज आने की उम्मीद, कई प्रत्याशियों ने बनाई विजयी बढ़त ALLAHABAD: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के मतों की गिनती दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। शाम सात बजे साढ़े चार हजार मतों की गणना के बाद गिनती रोक दी गई। फिलहाल पहले से बढ़त लिए प्रत्याशियों की जीत के आसार दिखने से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता आईके चतुर्वेदी से अनिल तिवारी करीब आठ सौ वोटों के अंतर से पीछे हैं तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पद पर रेस में आगे चल रहे प्रत्याशियों में दो सौ वोटों का अंतर है। बढ़त पहले से ही जारीरविवार को मतगणना में उन्हीं प्रत्याशियों ने बढ़त बनाए रखी जो रेस में शनिवार को आगे निकल गए थे। 4500 मतों की गणना तक अध्यक्ष पद पर आईके चतुर्वेदी ने 1824 वोटों के साथ जीत की ओर तेजी से कदम बढ़ाया तो निवर्तमान अध्यक्ष और निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 1004 वोट प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आरएन ओझा और जमील में तगड़ा मुकाबला चल रहा है। मतगणना रुकने तक आरएन ओझा को 1208 और जमील को 1041 वोट मिले थे। सचिव पद के लिए एसी तिवारी को 1063 और जेबी सिंह को 864 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर प्रशांत सिंह को 816 और मनु शर्मा को 790 मत प्राप्त हुए। शाम सात बजे मतों की गणना रोक दी गई।
मतगणना पद वार अध्यक्ष आइके चतुर्वेदी 1824 अनिल तिवारी 1004 वीपी श्रीवास्तव 732 यूएन शर्मा 557 आर वर्मा 299 अमरेंद्र पांडेय 68 वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एन ओझा 1208 जमील 1041 ए के मिश्रा 628 पीयूष 594एसएस यादव 517
एसपीके त्रिपाठी 399 सचिव एसी तिवारी 1063 जेबी सिंह 864 प्रभा 711 विक्रांत पांडेय 586 सुमन यादव 533 अमित कुमार 299 राजेश सिंह 296 राजीव शुक्ला 113 संयुक्त सचिव (प्रशासन) प्रशांत सिंह 816 मनु शर्मा 790 प्रियदर्शी 520 सौरभ श्रीवास्तव 466 राजीव द्विवेदी 440धर्मेद्र यादव 437
गौतम मिश्रा 293 संजय सिंह 290 रामललित 148 उलझन सिंह 118 विनोद तिवारी 90 राकेश सिंह 64