इंटरमीडिएट के छात्र दे बैठे थे एक-दूसरे को दिल, समाज के दबाव में आकर रिश्ता टूटने के डर से उठाया कदम

prayagraj@inext.co.in

दोनो जवानी की दहलीज पर कदम रख चुके थे। इस उम्र में स्वभाविक अट्रैक्शन हुआ। स्कूल आने-जाने के रास्ते में नजर मिली और कब एक दूसरे को दिल दे बैठे पता ही नहीं चला। एक ने प्यार का इजहार किया तो दूसरे ने तहे दिल से उसका स्वागत किया। इससे दोनों प्रेम के रास्ते पर चल पड़े। इस बात से पूरी तरह से अंजान थे कि अंजाम क्या होगा। शायद राज खुल गया और दोनों के पास सात फेरों के बंधने में बंधने लायक उम्र नहीं थी। नतीजा आत्मघाती फैसला लेना पड़ गया। दोनों ने ट्रेन के सामने साथ छलांग लगा दी। लड़के ने आन द स्पॉट दम तोड़ दिया जबकि लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

रात आठ बजे के करीब की घटना

घटना रात आठ बजे के करीब हुई। सोहबतियाबाग से लगे तुलारामबाग क्रासिंग के पास युगल को बैठे हुए लोगों ने देखा था। लेकिन, यह किसी को अंदाजा नहीं था कि दोनों किस इरादे के साथ ट्रेन की पटरी पर बैठे हैं। घटना के वक्त एक पैसेंजर ट्रेन सामने आयी तो दोनों ने साथ उसके सामने छलांग लगा दी। इसका पता स्थानीय लोगों को तब चला जब ट्रेन पार हो गयी। कुछ लोग पटरी के पास से गुजरे तो लड़की को छटपटाते हुए देखा। उन्होंने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे एसआरएन पहुंचाया। उसकी भी हालत सीरियस बतायी गयी है। पुलिस ने दोनों के परिवारवालों तक सूचना भेजवा दी है।

स्कूल में हुआ था प्यार

युवक और युवती दोनों हंडिया क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया जो तथ्य सामने आये हैं उसके मुताबिक दोनों इंटरमीडिएट के छात्र हैं। एरिया के ही एक स्कूल में दोनों साथ पढ़ते थे। पढाई के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। शनिवार को दोनों घर वालों को स्कूल जाना बताकर निकले थे। मृतक छात्र का नाम शिव यादव बताया गया है। उसकी उम्र करीब 17 साल थी। वह हंडिया एरिया के बरोदा का रहने वाला था। जख्मी छात्रा का नाम प्रियंका (काल्पनिक नामम) बताया गया है। वह भी लोरिक के पड़ोस के गावं की रहने वाली बतायी गयी है। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे घर वाले इस मामले में कुछ भी बोलने का तैयार नहीं थे। चर्चा थी कि दोनों साथ रहना चाहते थे। शायद परिवार वालों का साथ न मिलने का अंदेशा था। दोनों का नाबालिक होना भी इस रास्ते का बड़ा रोड़ा था। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

Posted By: Inextlive