कोविड-19 मामलों की वजह से हरियाणा और ओडिशा में फुल लाॅकडाउन का ऐलान हो गया है। 3 मई से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में फुल लॉकडाउन रहेगा। वहीं ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक लागू रहेगा।

भुवनेश्वर (एएनआई)। कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि के बीच ओडिशा सरकार ने रविवार को राज्य में 14 दिनों के लाॅकडाउन की घोषणा की। 5 मई (बुधवार) से 19 मई (बुधवार) तक सुबह 5 बजे से पूरे राज्य में लाॅकडाउन रहेगा। लॉकडाउन पीरियड के दौरान व्यक्ति सब्जियां खरीदने के लिए लोग सुबह 7 से 12 बजे के बीच 500 मीटर तक जा सकते हैं। स्वास्थ्य देखभाल या अन्य आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

3 मई से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/kEJrAfSbEe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2021


हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा
लाॅकडाउन के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान, सड़क पर व्यक्तियों की अंतर-राज्य आवाजाही चिकित्सा कारणों को छोड़कर अन्य गतिविधियों के लिए निषिद्ध होगी। लाॅकडाउन के दाैरान मॉल, सिनेमा हॉल, शैक्षणिक संस्थान, सैलून भी बंद रहेंगे। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया है कि 3 मई से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
एक दिन में 3,92,488 नए मामले
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ओडिशा ने पिछले 24 घंटों में 8,015 नए कोविड ​​-19 मामले, 5,634 रिकवरी और संबंधित 14 मौतों को दर्ज किया। कोरोना वायरस के एक दिन में 3,92,488 नए मामले सामने आने से रविवार को भारत में संक्रमितों की संख्या 1,92,57,457 पहुंच गई है। वहीं 3,689 माैतों के साथ भारत में मरने वालों की संख्या को 2,15,542 तक पहुंच गई है।

Posted By: Shweta Mishra