भारत में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 7494551 संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 61871 नये संक्रमण सामने आए हैं। वहीं कोविड-19 के संक्रमण से अब तक देश में 6597209 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार रिकवरी रेट बढ़ कर 88.03 प्रतिशत पहुंच गई है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस से देश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,14,031 पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण से 1,033 मरीजों की मौत हो चुकी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 8 लाख से नीचे बनी हुई है। इस समय देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 7,83,311 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का सिर्फ 10.45 प्रतिशत है।कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घट कर 1.52 प्रतिशत
देश में नोवल कोरोना वायरस से मरने वालों की दर घट कर अब 1.52 प्रतिशत रह गई है। भारत में नोवल कोरोना वायरस से कुल संक्रमण 7 अगस्त को 20 लाख पार पहुंच गया था। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गया। 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार पहुंच गया। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में अब तक 17 अक्टूबर तक 9,42,24,190 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। शनिवार को ही 9,70,173 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 179 3848 56
आंध्र प्रदेश 37102 735638 6406
अरुणाचल प्रदेश 3003 10315 30
असम 28442 171084 865
बिहार 10848 191619 990
चंडीगढ़ 915 12460 207
छत्तीसगढ़ 27180 129883 1439
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 59 3119 2
दिल्ली 22884 298853 5981
गोवा 3827 36035 538
गुजरात 14565 140282 3626
हरियाणा 10265 137176 1640
हिमाचल प्रदेश 2680 15852 265
जम्मू और कश्मीर 8704 77288 1372
झारखंड 6576 88559 832
कर्नाटक 110666 637481 10427
केरल 96100 236989 1139
लद्दाख 933 4535 66
मध्य प्रदेश 13698 142707 2753
महाराष्ट्र 185750 1358606 41965
मणिपुर 3587 11443 111
मेघालय 2295 6034 75
मिजोरम 108 2145 0
नागालैंड 1530 6141 27
ओडिशा 20997 244227 1121
पुद्दुचेरी 4420 27984 574
पंजाब 6230 116925 3999
राजस्थान 21255 148291 1735
सिक्किम 275 3233 59
तमिलनाडु 40192 632708 10586
तेलंगाना 22050 198790 1271
त्रिपुरा 2917 26222 329
उत्तराखंड 5538 51186 924
उत्तर प्रदेश 34420 411611 6629
पश्चिम बंगाल 33121 277940 5992
Posted By: Satyendra Kumar Singh