भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 6757131 पहुंच गए हैं। वहीं अब तक 104555 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि इस सबके बीच राहत भरी खबर ये है कि देश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 5744693 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां पढ़ें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत के कोविड-19 मामलों की संख्या एक दिन में 72,049 नए मामलों के साथ 67 लाख पार हो गई है। वहीं 24 घंटे की अवधि में 986 लोगों की माैत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 67,57,131 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 1,04,555 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में देश में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 907883 सक्रिय मामले हैं। इसमें कुछ लोगों का अस्पताल तो कुछ का घर में उपचार हो रहा है। कोविड-19 में डेथ रेट में गिरावट हुई
हालांकि भारत में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। बुधवार को यह 85.02 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 57,44,693 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं कोविड-19 मामले में डेथ रेट में गिरावट हुई है। वर्तमान में डेथ रेट 1.55 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, मंगलवार को देश में 11,99,857 नमूनों का परीक्षण किया गया है। भारत में कोरोना वायरस के लिए 6 अक्टूबर तक कुल 8,22,71,654 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 180 3678 54
आंध्र प्रदेश 50776 672479 6052
अरुणाचल प्रदेश 3022 7965 20
असम 33047 155077 778
बिहार 11420 178395 925
चंडीगढ़ 1492 11035 180
छत्तीसगढ़ 27238 100551 1104
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 101 3000 2
दिल्ली 22720 266935 5581
गोवा 4720 31050 468
गुजरात 16570 125111 3519
हरियाणा 11320 123286 1509
हिमाचल प्रदेश 3136 12918 229
जम्मू और कश्मीर 13712 65496 1268
झारखंड 10027 78089 757
कर्नाटक 115170 533074 9461
केरल 87823 154092 884
लद्दाख 1195 3464 61
मध्य प्रदेश 18141 118039 2488
महाराष्ट्र 247468 1179726 38717
मणिपुर 2680 9482 78
मेघालय 2371 4606 60
मिजोरम 261 1887 0
नागालैंड 1185 5460 17
ओड़िशा 26846 210217 940
पुद्दुचेरी 4522 24614 546
पंजाब 11982 104355 3679
राजस्थान 21294 125448 1574
सिक्किम 580 2587 49
तमिलनाडु 45279 575212 9917
तेलंगाना 26551 177008 1189
त्रिपुरा 4621 22623 301
उत्तराखंड 8414 43238 677
उत्तर प्रदेश 44031 370753 6153
पश्चिम बंगाल 27988 243743 5318
कुल मामले 907883 5744693 104555
Posted By: Shweta Mishra