COVID 19 भजन सम्राठ कहे जाने वाले गायक अनूप जलोटा को लंदन से वापसी के बाद के मुंबई के एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया है। अनूप खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी।

कानपुर। COVID 19: कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। तमाम सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को आने जाने से मना किया जा रहीा है और विदेश आने जाने वालों को कड़े परीक्षणों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे ही कुछ हालात का सामना ऐसी लागी लगन गाने वाले सिंगर अनूप जलोटा को भी करना पड़ा है। उनके ट्वीट के जरिए लोगों को जानकारी मिली है कि वे फिलहाल आइसोलेशन में हैं।

I am in awe with the Medical Care offered by BMC for passengers who are 60+. I was taken to Hotel Mirage as I landed MUM from LDN ;a team of doctors was sent to attend me. I appeal each passenger landing here to cooperate and help in controlling the further spread #COVID19india pic.twitter.com/y12ZssVyFP

— Anup Jalota (@anupjalota) March 17, 2020लंदन से लौटे हैं अनूप

देश में अब तक 3 लोगों की जान ले चुके इस खतरनाक वायरस के चलते बेहद सर्तकता बरती जा रही है, और एयरपोर्ट पर व्देश से वापस आ रहे लोगों पर कड़ी निगाह रखते हुए उनकी पूरी जांच के बाद ही घर जाने की अनुमती दी जा रही है। ऐसे में अनूप जलोटा जो हाल ही में लोदन से वापस आए हैं, ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि वे इस समय मेडिकल टीम की देखभाल में हैं। इस टीम ने उन्हें मुंबई के एक होटल में क्वारंटाइन किया है।

क्या है ट्वीट में

अनूप ने ट्वीट में लिखा कि वे थोड़े डरे हुए हैं। लंदन से मुंबई वापस लौटने पर बीएमसी ने उनको 60 से ज्यादा उम्र के यात्रियों को दिए जा रहे मेडिकल केयर में रखा है। इसके लिए जैसे ही उन्होंने लंदन से मुबंई लैंड किया, वैसे ही उनको होटल मिराज ले जाया गया। जहां उनकी जांच के लिए डॉक्टर्स की एक टीम को भेजी गई। अनूप ने यहां पर लैंड हुए बाकी यात्रियों से अपील की है कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सहयोग करें। उनके ट्वीट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। इस बीच देश में कोरोनावायरस से इन्फैक्टेड लोगों का नंबर 125हो गया है। इनमें से 13 लोगों को ठीक हो के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि तीन लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

Posted By: Molly Seth