देश में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार 57 लाख पार हो गई है। यहां बीते 24 घंटे में 86508 नए केस दर्ज और 1129 लोगों की माैत हुई है। हालांकि अब तक 4674987 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में नेशनल रिकवरी रेट 81.55 प्रतिशत पहुंच गया है। यहां पढ़ें राज्यवार आंकड़ें...


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 86,508 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के ये नए मामले बीते 24 घंटों में दर्ज किए गए हैं। इस तरह से 57,32,518 लोग अब तक इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं एक दिन में 1,129 लोगों की माैत होने से भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 91,149 पहुंच गई है। वर्तमान में यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 9,66,382 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ का होम आइसोलेशन व कुछ लोगों का अस्पताल में उपचार हो रहा है। रिकवरी रेट 81.55 प्रतिशत पहुंच गया
वहीं कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 46,74,987 लोग ठीक हो चुके हैं। नेशनल रिकवरी रेट 81.55 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना वायरस के डेथ रेट की बात करें तो यह 1.59 प्रतिशत दर्ज की गई।भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को यह 50 लाख हो गया। बुधवार को 1,56,569 नमूनों के साथ कुल 6,74,36,031 नमूनों का परीक्षण 23 सितंबर तक किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 166 3494 52
आंध्र प्रदेश 70357 570667 5506
अरुणाचल प्रदेश 2216 5903 14
असम 30182 132712 597
बिहार 12958 159022 874
चंडीगढ़ 2537 8049 140
छत्तीसगढ़ 35850 56773 728
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 205 2755 2
दिल्ली 30836 220866 5087
गोवा 5646 23857 376
गुजरात 16438 107574 3367
हरियाणा 19276 96347 1233
हिमाचल प्रदेश 3950 8959 140
जम्मू और कश्मीर 19918 46530 1062
झारखंड 12882 61559 648
कर्नाटक 94671 437910 8266
केरल 42858 104682 592
लद्दाख 1038 2844 51
मध्य प्रदेश 22812 88168 2077
महाराष्ट्र 273883 956030 33886
मणिपुर 2206 7108 62
मेघालय 2060 2859 42
मिजोरम 618 1095 0
नागालैंड 1119 4536 16
ओड़िशा 34547 157265 736
पुद्दुचेरी 4853 18893 481
पंजाब 21230 79244 2990
राजस्थान 18992 100365 1382
सिक्किम 575 2023 30
तमिलनाडु 46249 502740 9010
तेलंगाना 30037 148139 1070
त्रिपुरा 6551 16978 260
उत्तराखंड 11867 31324 529
उत्तर प्रदेश 61698 302689 5299
पश्चिम बंगाल 25101 205028 4544
कुल मामले 966382 4674987 91149
Posted By: Shweta Mishra