दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के लिए मास्टरशेफ बन गई हैं ये जानकारी खुद रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की है। इससे पहले बॉलीवुड की हॉटेस्ट जोड़ी मानी जाने वाले इस कपल ने घोषणा की थी कि वे देश में कोरोनोवायरस महामारी से निपटने में मदद के लिए PM CARES फंड को डोनेशन देंगे। दोनों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंटस इस बारे में फैंस को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने राहत कोष में योगदान करने का फैसला किया है। उन्होने अपने प्रशंसकों से भी ऐसा करने की रिक्वेस्ट की है।

मुंबई (पीटीआई)। COVID-19: रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में तस्वीरों की एक स्ट्रिंग के साथ शेयर किया कि उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण उनके लिए मास्टरशेफ के अवतार में आ गई हैं। एक तस्वीर में दीपिका एप्रन पहने नजर आ रही हैं और रणवीर ने बताया है कि उन्होंने थाई सलाद और टॉम यम सूप बनाया है।

आखिरी तस्वीर में, रणवीर कुछ मिठाई का स्वाद चखते हुए दिखाई दिए और इसे कैप्शन दिया दीपू माय बेबी मेरा सच्चा प्यार। इससे पहले उन्होने सोशल मीडिया पर ही शेयर किया था कि वे PM CARES फंड में डोनेशन देंगे।

कोई दान छोटा नहीं होता दीपिका

अपने इंस्टाग्राम पर अपने डोनेशन के फैसले को शेयर करते हुए दीपिका ने अपील की कि ऐसे समय में, हर कोशिश को गिना जाता है। हम PM-CARES फंड में योगदान करने की प्रतिज्ञा करते हैं, और आशा करते हैं कि आप भी ऐसा करेंगे। हम इस सब में एक साथ हैं, और हम इस मुश्किल से पार पा जाएंगे। जय हिंद।

View this post on Instagram🙏🏽

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Apr 3, 2020 at 10:33pm PDT

रणवीर ने भी की अपील

वहीं रणवीर सिंह ने ट्विटर पर हिंदी और इंग्लिश में यहा बात अपनी और दीपिका की ओर से दोहराई। उन्होंने लिखा कि मौजूदा परिस्थितियों में, छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पूरी विनम्रता के साथ पीएम-केयर्स फंड में योगदान देने का संकल्प लेते हैं, और आशा है कि आप भी इसमें योगदान देंगे। इस संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं। जय हिन्द!

🙏🏽 pic.twitter.com/3EIp5xgrTC

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) April 4, 2020कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी दे चुकी हैं सपोर्ट

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में COVID-19 मामलों की संख्या शनिवार को 2,902 हो गई, जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। पिछले हफ्ते, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, लता मंगेशकर, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर खान और कई बॉलीवुड हस्तियों ने विभिन्न राहत कोषों में डोनेशन किया है।

Posted By: Molly Seth