भारत में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण का एक दिन में 46 से ज्यादा नये मामले सामने आए हैं। वहीं देश में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़ कर 3.33 लाख के पार पहुंच गए हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। एक दिन में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,164 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 से अब तक 3,25,58,530 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़ कर 3,33,725 हो गए हैं।कोविड- 19 से 4,36,365 लोगों की मौतस्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 607 लोगों की नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 4,36,365 लोगों की मौत हो चुकी है।कुल संक्रमण का 1.03 प्रतिशत एक्टिव केस


मंत्रालय ने अपने आंकड़ों के जरिए कहा है कि भारत में एक्टिव केस अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.03 प्रतिशत है। भारत में नेशनल कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़ कर 97.63 प्रतिशत पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव कोविड-19 केसलोड में 11,398 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।कोविड-19 संक्रमण 23 जून को 3 करोड़ पार

देश में कोविड-19 से संक्रमण पिछले वर्ष 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 4 मई को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2 करोड़ तथा 23 जून को 3 करोड़ पार कर गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 7 7424 129
आंध्र प्रदेश 14061 1978364 13766
अरुणाचल प्रदेश 1162 51104 259
असम 8006 572765 5607
बिहार 105 715881 9650
चंडीगढ़ 36 64223 812
छत्तीसगढ़ 627 990100 13555
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 4 10652 4
दिल्ली 389 1412081 25080
गोवा 933 169314 3187
गुजरात 159 815108 10080
हरियाणा 660 760065 9670
हिमाचल प्रदेश 2058 206821 3579
जम्मू और कश्मीर 1078 319064 4404
झारखंड 140 342491 5132
कर्नाटक 19344 2885700 37206
केरल 170829 3692628 19972
लद्दाख 64 20244 207
लक्षद्वीप 33 10243 51
मध्य प्रदेश 79 781519 10516
महाराष्ट्र 53695 6247414 136571
मणिपुर 3572 106640 1763
मेघालय 2815 70479 1292
मिजोरम 7082 47567 202
नागालैंड 871 28235 612
ओडिशा 7558 988090 7562
पुद्दुचेरी 760 120509 1809
पंजाब 401 583619 16358
राजस्थान 121 944973 8954
सिक्किम 1415 27742 367
तमिलनाडु 18352 2552507 34788
तेलंगाना 6295 645939 3864
त्रिपुरा 1164 80541 793
उत्तराखंड 320 335121 7377
उत्तर प्रदेश 345 1686034 22794
पश्चिम बंगाल 9185 1517239 18393
Posted By: Satyendra Kumar Singh