भारत में एक दिन में नोवल कोरोना वायरस के 379257 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 18376524 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। देश में संक्रमण के एक्टिव केस 30 लाख पार कर चुके हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से पूर्व 24 घंटों के दौरान 3,645 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 2,04,832 पहुंच गया है। इस समय देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,84,814 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक देश में संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 16.79 प्रतिशत है।कोरोना वायरस की रिकवरी रेट में आई गिरावट


देश में कोविड-19 से रिकवरी रेट फिसल कर 82.10 प्रतिशत रह गया है। अब तक भारत में 1,50,86,878 लोग नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण स्वस्थ हो चुके हैं। आंकड़ों से सरकार का दावा है कि कोविड-19 से मरने वालों की दर गिर कर 1.11 प्रतिशत रह गई है। देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी।28.44 करोड़ सैंपल्स की कोविड-19 जांच

28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 19 अप्रैल को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 1.50 करोड़ पार कर गई थी। आईसीएमआर के मुताबिक 28 अप्रैल तक 28,44,71,979 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की गई। इनमें 17,68,190 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 143 5606 67
आंध्र प्रदेश 107611 954062 7871
अरुणाचल प्रदेश 966 17038 58
असम 23195 222397 1255
बिहार 98748 340236 2391
चंडीगढ़ 6306 34359 457
छत्तीसगढ़ 118846 570995 8061
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 1979 5084 4
दिल्ली 103424 979250 15377
गोवा 18829 65070 1110
गुजरात 133191 398824 6830
हरियाणा 88860 367317 4021
हिमाचल प्रदेश 16098 76371 1420
जम्मू और कश्मीर 24313 142537 2227
झारखंड 54816 164278 2395
कर्नाटक 328903 1095883 15036
केरल 266981 1223185 5211
लद्दाख 1682 11937 139
लक्षद्वीप 1167 1336 1
मध्य प्रदेश 92773 439968 5424
महाराष्ट्र 675451 3730729 67214
मणिपुर 1230 29376 395
मेघालय 1475 14788 167
मिजोरम 1075 4792 13
नागालैंड 953 12516 100
ओडिशा 50777 375721 2017
पुद्दुचेरी 8444 47080 781
पंजाब 53426 295988 8772
राजस्थान 163372 396279 3926
सिक्किम 1106 6328 143
तमिलनाडु 110308 1006033 13826
तेलंगाना 76060 349692 2208
त्रिपुरा 1070 33562 396
उत्तराखंड 45383 120816 2417
उत्तर प्रदेश 300041 870864 11943
पश्चिम बंगाल 105812 676581 11159
Posted By: Satyendra Kumar Singh