भारत में बीते 24 घंटे में दर्ज हुए नए कोविड-19 मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10950201 हो गई है। हालांकि 10656845 लोग अब तक कोरोना से उबर भी चुके हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अपडेट किए गए 12,881 नए संक्रमणों के साथ भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,09,50,201 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 101 नई माैतों के साथ देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,014 हो गई है। हालांकि देश में कोरोना वायरस मामलों में ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा तेजी से हो रहा है। अब तक कुल संक्रमणों में 1,06,56,845 लोग इससे उबर चुके हैं। इस तरह से नेशनल रिकवरी रेट 97.22 प्रतिशत हो गया है। जानें देश में अब तक कहां हुई कितनी माैतें


आईसीएमआर के अनुसार, 20,87,03,791 नमूनों का परीक्षण 17 फरवरी तक किया गया है, बुधवार को 7,26,562 नमूनों का परीक्षण किया गया है। 101 नए लोगों में महाराष्ट्र के 40, केरल के 16 और पंजाब के 10 लोग शामिल हैं। देश में अब तक कुल 1,56,014 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 51,631 और तमिलनाडु से 12,438, कर्नाटक से 12,276, दिल्ली से 10,894, पश्चिम बंगाल से 10,237, उत्तर प्रदेश से 8,707 और आंध्र प्रदेश से 7,165 मौतें हुई हैं।संक्रमण के 1,37,342 सक्रिय मामले

वहीं डेथ रेट 1.42 प्रतिशत हो गया है। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,37,342 सक्रिय मामले हैं। भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

Posted By: Shweta Mishra