केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित आंकड़े जारी किए। पिछले 22 दिनों में पहली बार कोविड-19 से संक्रमण के मामले एक दिन में 14 हजार के करीब पहुंच गए हैं। देश में अब तक 10977387 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 10678048 लोग संक्रममण से स्वस्थ हो चुके हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,993 नये मामले सामने आए हैं। संक्रमण की वजह से एक दिन में 101 लोगों की मौत हो गई है। 29 जनवरी को एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,855 मामले सामने आए थे।1,06,78,048 लोग हो चुके कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थनोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक देश में 1,06,78,048 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से नेशनल रिकवरी रेट 97.27 प्रतिशत है। कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की दर 1.42 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस अब भी 1.5 लाख से नीचे बने हुए हैं। इस समय देश में संक्रमण के 1,43,127 एक्टिव केसलोड है। यह संख्या देश में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.27 प्रतिशत है।


19 फरवरी तक 21,02,61,480 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

देश में कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार हो गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को अंततः 1 करोड़ पार हो गया था। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 19 फरवरी तक 21,02,61,480 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 7,86,618 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 4 4948 62
आंध्र प्रदेश 620 881369 7167
अरुणाचल प्रदेश 5 16775 56
असम 1618 214658 1091
बिहार 504 259973 1532
चंडीगढ़ 156 20867 348
छत्तीसगढ़ 3039 303637 3793
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 4 3396 2
दिल्ली 1053 625653 10897
गोवा 498 53181 787
गुजरात 1684 260475 4404
हरियाणा 813 265643 3042
हिमाचल प्रदेश 298 57052 994
जम्मू और कश्मीर 702 123059 1954
झारखंड 467 117977 1084
कर्नाटक 5901 929058 12287
केरल 60087 961789 4061
लद्दाख 41 9614 130
लक्षद्वीप 91 181 0
मध्य प्रदेश 1954 253071 3846
महाराष्ट्र 45956 1989963 51713
मणिपुर 85 28772 373
मेघालय 38 13765 148
मिजोरम 24 4373 10
नागालैंड 20 12080 91
ओडिशा 619 333980 1914
पुद्दुचेरी 177 38701 662
पंजाब 2803 169216 5740
राजस्थान 1269 315310 2784
सिक्किम 54 5938 135
तमिलनाडु 4147 830787 12451
तेलंगाना 1715 294097 1623
त्रिपुरा 40 32961 391
उत्तराखंड 495 94850 1686
उत्तर प्रदेश 2521 591359 8712
पश्चिम बंगाल 3625 559520 10242
Posted By: Satyendra Kumar Singh