लगातार चार दिनों तक चाल लाख से ज्यादा कोविड संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद भारत में सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमण के 366161 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक 22662575 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे तक 3,754 मरीजों की संक्रमण से मौत की रिपोर्ट है। इस आंकड़े के साथ ही देश में अब तक कोविड-19 संक्रमण से 2,46,116 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 37,45,237 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 16.53 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से रिकवरी रेट इस समय 82.39 प्रतिशत है। 1,86,71,222 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की दर 1.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।रविवार को 14.74 लाख सैंपल्स की कोविड जांच
देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 19 अप्रैल को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 1.50 करोड़ पार कर गई थी। इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में रविवार 9 मई तक 30,37,50,077 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 14,74,606 सैंपल्स की जांच रविवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 203 6088 76
आंध्र प्रदेश 190632 1088264 8707
अरुणाचल प्रदेश 1933 18172 60
असम 37352 253340 1676
बिहार 110805 477389 3282
चंडीगढ़ 8511 41128 568
छत्तीसगढ़ 126547 714359 10570
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 1320 7523 4
दिल्ली 86232 1217991 19344
गोवा 31875 85292 1679
गुजरात 139614 533004 8394
हरियाणा 116867 493425 5605
हिमाचल प्रदेश 32469 97069 1885
जम्मू और कश्मीर 49248 164958 2726
झारखंड 58806 223684 3853
कर्नाटक 564505 1351097 18776
केरल 423863 1472951 5814
लद्दाख 1443 13719 155
लक्षद्वीप 1016 2856 9
मध्य प्रदेश 108913 556430 6420
महाराष्ट्र 618070 4407818 75849
मणिपुर 4280 30598 476
मेघालय 2899 16593 228
मिजोरम 1847 5755 21
नागालैंड 2809 13201 140
ओडिशा 84799 447863 2180
पुद्दुचेरी 14034 56710 965
पंजाब 74343 357276 10506
राजस्थान 200189 550853 5665
सिक्किम 2637 7074 167
तमिलनाडु 144547 1220064 15648
तेलंगाना 65757 428865 2739
त्रिपुरा 2750 34532 410
उत्तराखंड 74114 166431 3728
उत्तर प्रदेश 233981 1254045 15464
पश्चिम बंगाल 126027 854805 12327
Posted By: Satyendra Kumar Singh