Coronavirus In India कोरोना वायरस के मामले लगातार तीसरे दिन 43 हजार से ज्यादा दर्ज हुए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 5 साै से ज्यादा माैतें हुई हैं।

नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें केरल और महाराष्ट्र टाॅप पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 44,230 मामले एक दिन में दर्ज किए गए हैं। एक दिन की वृद्धि के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,15,72,344 पहुंच गया है। वहीं इस बीमारी के कारण एक दिन में 555 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस तरह से भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,23,217 हो गई है। देश में सक्रिय कोरोना वायरस मामलों की संख्या में लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई।

सक्रिय मामलों की संख्या फिर 4,05,155 हो गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या फिर 4,05,155 हो गई है, जबकि कुछ दिन पहले एक्टिव केस का ग्राफ 4 लाख से नीचे पहुंच गया था। भारत में कोरोना वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए सैंपल टेस्टिंग काफी तेजी से की जा रही है। गुरुवार को संक्रमण का पता लगाने के लिए 18,16,277 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इस तरह से देश में अब तक की गई सैंपल टेस्टिंग कुल संख्या 46,46,50,723 हो गई।

ठीक होने वालों की संख्या 3,07,43,972 हो गई
वहीं आंकड़ों से पता चलता है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 3,07,43,972 हो गई है। पिछले साल 28 सितंबर को यह 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था। इसके बाद देश में 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 45,60,33,754 कोविड वैक्सीन खुराक दी गई हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 10 7395 129
आंध्र प्रदेश 21279 1927438 13332
अरुणाचल प्रदेश 4252 43000 225
असम 14114 544695 5221
बिहार 481 714596 9642
चंडीगढ़ 37 61102 809
छत्तीसगढ़ 2086 986175 13520
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 36 10603 4
दिल्ली 554 1410541 25049
गोवा 1077 166679 3144
गुजरात 268 814485 10076
हरियाणा 712 759516 9630
हिमाचल प्रदेश 1098 201110 3520
जम्मू और कश्मीर 1144 315686 4377
झारखंड 259 341720 5126
कर्नाटक 23277 2841479 36491
केरल 155327 3177453 16585
लद्दाख 60 20057 207
लक्षद्वीप 70 10042 50
मध्य प्रदेश 130 781153 10513
महाराष्ट्र 81933 6075888 132335
मणिपुर 10895 84408 1521
मेघालय 5750 56933 1062
मिजोरम 11862 25168 141
नागालैंड 1299 25798 556
ओडिशा 15276 953088 5768
पुद्दुचेरी 972 117961 1792
पंजाब 553 582162 16290
राजस्थान 259 944410 8953
सिक्किम 3297 22498 337
तमिलनाडु 21207 2500434 34023
तेलंगाना 9188 630732 3796
त्रिपुरा 3640 73665 754
उत्तराखंड 669 333952 7361
उत्तर प्रदेश 784 1684834 22755
पश्चिम बंगाल 11300 1497116 18123
Posted By: Shweta Mishra