देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 286579हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 357 लोगों की मौत होने से देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8102 हो गया। यहां देखें राज्यवार आंकड़े...

नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 9,996 बढ़ी है। इस दाैरान देश में पीड़ितों की संख्या 2,86,579हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 357 लोगों की मौत होने से देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8,102 हो गया। वहीं आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या 1,37,448 हो गई है, जबकि 1,41,028 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक मरीज पलायन कर गया है। इस प्रकार लगभग 49.21 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के बाद गुजरात में 1,347 मौतें

गुरुवार सुबह तक हुई 357 नई मौतों में से 149 महाराष्ट्र में, 79 दिल्ली में, 34 गुजरात में, 20 उत्तर प्रदेश में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, 8 तेलंगाना में, 7 मध्य प्रदेश और 7 हरियाणा में हैं, राजस्थान में चार, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में तीन-तीन, केरल और उत्तराखंड में दो-दो, आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक पीड़ित की माैत हुई है। कुल 8,102 में से, महाराष्ट्र में 3,438 मौतें हुईं है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में 1,347 मौतें हुईं। दिल्ली 984 के साथ, मध्य प्रदेश 427 के साथ, पश्चिम बंगाल 432 के साथ, तमिलनाडु 326 के साथ, उत्तर प्रदेश 321 के साथ, राजस्थान 259 और तेलंगाना 156 मौतों के साथ दर्ज हुआ।


असम में अब तक चार मौतें दर्ज की गई

मरने वालों की संख्या आंध्र प्रदेश में 78, कर्नाटक में 69 और पंजाब में 55 तक पहुंच गई। जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस बीमारी के कारण 51 मौतें हुई हैं, जबकि हरियाणा में 52, बिहार से 33, केरल से 18, उत्तराखंड से 15, ओडिशा से 9 और लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश ने छह-छह केस दर्ज किए हैं। चंडीगढ़ में पांच और असम में अब तक चार मौतें दर्ज की गई हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख ने एक-एक मामला दर्ज हुआ। मंत्रालय की वेबसाइट में कहा गया है कि 70 फीसदी से अधिक मौतें कॉम्बोइडिटी के कारण होती हैं।

Posted By: Shweta Mishra