भारत में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के पिछले 24 घंटों के दौरान रिकाॅर्ड 386452 नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 से 18762976 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के एक्टिव केस 31 लाख पार कर चुका है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 8 बजे से 24 घंटे पूर्व तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 3,498 लोगों की मौत की रिपोर्ट है। इसके साथ ही देश में अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से 2,08,330 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 31,70,228 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक देश में संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 16.90 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 रिकवरी रेट फिसल कर 81.99 प्रतिशत रह गया है। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में 1,53,84,418 रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 से देश में मरने वालों की दर 1.11 प्रतिशत है। 19,20,107 सैंपल्स की जांच बृहस्पतिवार को
देश में कोविड-19 से संक्रमण 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख पार कर चुका था। संक्रमण की संख्या 30 लाख 23 अगस्त को, 40 लाख 5 सितंबर को तथा 50 लाख 16 सितंबर को पार गर गई थी। 28 सितंबर को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर को 1 करोड़ पार कर गई थी। 19 अप्रैल को संक्रमण की संख्या बढ़ कर 1.50 करोड़ पार कर गई थी। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 29 अप्रैल तक 28,63,92,086 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,20,107 सैंपल्स की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 165 5643 67
आंध्र प्रदेश 114158 962250 7928
अरुणाचल प्रदेश 1112 17085 59
असम 24451 224194 1281
बिहार 100822 351162 2480
चंडीगढ़ 6652 34806 465
छत्तीसगढ़ 117910 587484 8312
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 2081 5249 4
दिल्ली 97977 1008537 15772
गोवा 20898 65984 1146
गुजरात 137794 408368 7010
हरियाणा 93175 376852 4118
हिमाचल प्रदेश 17835 77634 1460
जम्मू और कश्मीर 26144 144154 2253
झारखंड 55877 169033 2540
कर्नाटक 349515 1110025 15306
केरल 284424 1244301 5259
लद्दाख 1597 12129 140
लक्षद्वीप 1276 1382 4
मध्य प्रदेश 92077 453331 5519
महाराष्ट्र 672302 3799266 67985
मणिपुर 1225 29690 400
मेघालय 1531 14917 169
मिजोरम 1123 4882 14
नागालैंड 1073 12577 100
ओडिशा 53084 380400 2029
पुद्दुचेरी 8989 47645 793
पंजाब 54954 301047 8909
राजस्थान 169519 407243 4084
सिक्किम 1247 6354 146
तमिलनाडु 112556 1021575 13933
तेलंगाना 77727 355618 2261
त्रिपुरा 1161 33612 396
उत्तराखंड 48319 124046 2502
उत्तर प्रदेश 309237 896477 12238
पश्चिम बंगाल 110241 689466 11248
Posted By: Satyendra Kumar Singh