भारत में नोवल कोरोना वायरस से एक दिन में संक्रमण के मामले इस महीने चौथी बार 10 हजार से नीचे बने रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 10925710 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस महीने नौवीं बार संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 100 से नीचे बना हुआ है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दिन में संक्रमण के 9,121 नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण की वजह से 81 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में अब तक इस जानलेवा संक्रमण की वजह से 1,55,813 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 1,06,33,025 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,36,872 एक्टिव केसनेशनल कोविड-19 रिकवरी रेट बढ़ कर 97.32 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि कोविड-19 से मरने वालों की दर घट कर 1.43 प्रतिशत रह गई है। नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के एक्टिव केस अब भी देश में 1.5 लाख से नीचे बने हुए हैं। इस समय देश में 1,36,872 एक्टिव केस हैं। यह आंकड़ा अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.25 प्रतिशत है।


15 फरवरी तक 20,73,32,298 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

देश में कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार हो गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को अंततः 1 करोड़ पार हो गया था। आईसीएमआर के मुताबिक, 15 फरवरी तक 20,73,32,298 सैंपल्स की कोविड-19 जांच हो चुकी है। सोमवार को 6,15,664 सैंपल्स की जांच की गई।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 9 4938 62
आंध्र प्रदेश 695 881041 7163
अरुणाचल प्रदेश 3 16774 56
असम 1614 214601 1089
बिहार 588 259670 1527
चंडीगढ़ 129 20789 346
छत्तीसगढ़ 3039 302557 3777
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 2 3396 2
दिल्ली 1036 625158 10893
गोवा 525 52969 781
गुजरात 1708 259384 4401
हरियाणा 903 265212 3039
हिमाचल प्रदेश 398 56851 994
जम्मू और कश्मीर 617 122837 1951
झारखंड 464 117806 1084
कर्नाटक 5791 927580 12267
केरल 61550 941471 3998
लद्दाख 48 9595 130
लक्षद्वीप 91 143 0
मध्य प्रदेश 1847 252164 3838
महाराष्ट्र 37383 1978708 51552
मणिपुर 76 28755 373
मेघालय 128 13666 148
मिजोरम 18 4367 10
नागालैंड 58 12043 88
ओडिशा 714 333637 1911
पुद्दुचेरी 236 38574 658
पंजाब 2357 168456 5707
राजस्थान 1365 314859 2781
सिक्किम 54 5929 135
तमिलनाडु 4232 828918 12425
तेलंगाना 1643 293540 1619
त्रिपुरा 2 32960 391
उत्तराखंड 615 94572 1680
उत्तर प्रदेश 2974 590570 8704
पश्चिम बंगाल 3960 558535 10233
Posted By: Satyendra Kumar Singh