COVID 19 देश भर में करोनावायरस के बढ़ते प्रभाव और सर्तकता को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यों पर रोक लगाने की कोशिश हो रही है जिसके चलते इसके संक्रमण पर कमट्रोल किया जा तके। इसी क्रम में कुछ दूसरे राज्यों के बाद अब मुंबई में भी 31 मार्च तक नई फिल्मों की रिलीज पर रोक लगाने का एलान हुआ है।

कानपुर। COVID 19: मुंबई दिल्ली, जम्मू, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल के बाद शुक्रवार को मुंबई में भी 31 मार्च तक सिनेमाहॉल बंद करने का निर्णय लिया गया है। मुंबई में सिनेमा हॉल बंद होने का सबसे बुरा असर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम पर पड़ा।

सोशल मीडिया पर सितारों कहा सुरक्षित रहें

सोशल मीडिया पर सितारे भी लोगों से संयम बरतने का आग्रह कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, &हमें सूचनाओं को फिल्टर करने के बाद सही स्नोत का पता लगाने की जरूरत है। दहशत में न आएं। उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि दहशत का कारण आप न बनें। आपकी गतिविधियां आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करती हैं। पूरी दुनिया में प्रयास किए जा रहे हैं। हम सब को भी अपने हिस्से का काम करना होगा। भले ही वह काम छोटा सा क्यों न हो। सुरक्षित रहें।&य वहीं प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, &यह नमस्ते के बारे में है। दुनियाभर में चल रहे बदलाव के दौर में लोगों के अभिवादन का एक प्राचीन, साथ ही बिल्कुल नया तरीका। कृपया आप सभी सुरक्षित रहें।

Posted By: Molly Seth