देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच शिखर धवन घर पर समय बिता रहे। बुधवार को धवन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बेटे के साथ मैच खेलते दिख रहे।

नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन के बीच शिखर धवन घर पर समय बिता रहे। घर पर रहते हुए धवन कई एक्टिविटी में बिजी हैं। मगर उन्होंने क्रिकेट नहीं छोड़ा। शिखर ने ट्विटर पर अपने बेटे जोरावर के साथ मैच खेलते हुए एक वीडियो जारी किया। वीडियो शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन दिया, 'क्वारंटाइन प्रीमियर लीग का सबसे अद्भुत पल, धवन बनाम धवन।' यह वीडियो काफी मजेदार है। इसमें बैकग्राउंड पर कमेंट्री भी चल रही है।

बेटे ने 99 रन पर आउट किया धवन को

कमेंट्री में एक व्यक्ति कह रहा कि धवन इस मैच में 99 रन पर बैटिंग कर रहे। अब देखना है कि वह शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं। हालांकि बेटे जोरावर की अगली गेंद पर धवन का शॉट मिस हो जाता है और गेंद स्टंप में लग जाती है। इसी के साथ शिखर 99 रन पर आउट हो जाते हैं। बता दें इस मुकाबले में धवन और उनके बेटे जोरावर ऐसे दिखाते हैं, जैसे सच में मैच चल रहा है दोनों एक-दूसरे को आंख भी दिखाते हैं। खैर ये एक फन गेम था। धवन इस वक्त अपने बेटे के साथ कभी क्रिकेट खेलते तो कभी डांस करते कई वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे।

View this post on Instagram

Quarantine Premier League ka sabse gripping moment 😅 Dhawan vs Dhawan 💪🏻😈

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on Apr 22, 2020 at 8:30am PDT

धवन ने फैंस से की थी अपील

हाल ही में, धवन ने लोगों से आग्रह किया था कि वे लॉकडाउन के दौरान जानवरों की मदद करें। धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन समस्याओं के बारे में बात की गई थी जो इस समय जानवरों के सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा था, 'इस लॉकडाउन के दौरान, बहुत सारे पशु / पक्षी जो अपने दैनिक भोजन के लिए हम पर निर्भर थे, उन्हें खाने की जरूरत है। आपसे विनम्र निवेदन है कि अपने घरों के बाहर भोजन / पानी के कटोरे रखें।'

कोरोना से खेल पर लगा विराम

दुनिया भर के खेल कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ गए हैं। देश में कोविड-19 संकट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। लीग का 2020 संस्करण 29 मार्च को शुरू होने वाला था। क्रिकेट के अलावा, टोक्यो ओलंपिक 2020 को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था जबकि टेनिस की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में से एक विंबलडन को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद कर दिया गया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari